Begin typing your search above and press return to search.

कांग्रेस नेता ने की खुदकुशीः घर के कमरे में फंदे पर झुलती मिली लाश, पहले भी जहर खाकर की थी जान देने की कोशिश

कांग्रेस नेता ने की खुदकुशीः घर के कमरे में फंदे पर झुलती मिली लाश, पहले भी जहर खाकर की थी जान देने की कोशिश
X
By NPG News

कोंडागांव 26 जून 2021। कांग्रेस नेता ने शुक्रवार की देर शाम अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक कांग्रेस नेता का नाम पारस गोस्वामी था, जो कोंडागाव जिले में कामगार मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष भी थे। शव के पास से पुलिस को कोई सुसाइट नोट नहीं मिला है। बताया जा रहा हैं कि, कांग्रेस नेता ने परिवारिक विवाद के चलते ऐसा आत्मघाती कदम उठाया है।


जानकारी के मुताबिक घटना कोंडागांव के आड़का छेपड़ा वार्ड की है। पारस गोस्वामी का शव शुक्रवार की देर शाम घर के एक कमरे में फंदे पर झुलता मिला है। घटना की सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बताया जा रहा हैं कि, एक माह पहले भी कांग्रेस नेता पारस गोस्वामी ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की थी। उस समय दास्तों ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाकर उसकी जान बचा ली थी। ठीक होने के बाद पारस ने अपने दोस्तों को कहा था, कि आखिर कब तक वो उसे बचाएंगे।इधर पारस गोस्वामी की मौत की खबर के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके परिवार में उनकी मां, पत्नी और दो छोटे बच्चे भी है। बताया जा रहा हैं कि पारस गोस्वामी घर के मुखिया थे और अकेले ही पूरे घर का खर्चा भी उठा रहे थे। फिलहाल उनकी मौत के बाद पुलिस अब इस मामले में पारस के दोस्त और उनके परिजनों से पूछताछ कर रही है।

Next Story