जगदलपुर निगम में भी कांग्रेस का कब्जा…. बिलासपुर के बाद जगदलपुर में भी महापौर बने कांग्रेस से…. दोनों दलों के पक्ष में कितने-कितने वोट पड़े पढ़िये

जगदलपुर 4 दिसंबर 2020। राजनांदगांव, बिलासपुर के बाद अब जगदलपुर निगम में भी कांग्रेस की सरकार बन गयी है। बिलासपुर में कांग्रेस रामशरण यादव जहां निर्विरोध महापौर बन गये हैं, तो वहीं जगदलपुर में भी कांग्रेस की साफिरा साहू महापौर चुन ली गयी है। महापौर पद के लिए डाले गये वोट में कांग्रेस की सफिरा साहू के पक्ष में कुल 28 वोट पड़े, जबकि भाजपा की दिप्ती पांडेय के पक्ष में 18 वोट आये, जबकि एक वोट निरस्त हो गया।

शहर जिला महिला कांग्रेस की पूर्व जिला अध्यक्ष साफिरा साहू आंबेडकर वार्ड से कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया था। कांग्रेस के पास जगदलपुर निगम का महापौर पद पहले से ही था, कांग्रेस ने अपना कब्जा बस्तर में बरकरार रखा है। सबसे खास बात ये रही कि इस बार चुनाव में कांग्रेस और भाजपा दोनों की तरफ से कोई क्रांस वोटिंग नहीं हुई। कांग्रेस के 28 और बीजेपी के पक्ष में 19 वोट पड़े।

Tags

Next Story