Begin typing your search above and press return to search.
कांग्रेस प्रत्याशी घोषित- बिग ब्रेकिंग : BJP के बाद अब कांग्रेस ने भी किया अपने प्रत्याशी के नामों का ऐलान… देखिये किन उम्मीदवार पर पार्टी ने लगाया है दांव… नाम का ऐलान
रायपुर 12 अक्टूबर 2020। मरवाही चुनाव के लिए भाजपा के बाद अब कांग्रेस ने भी अपने प्रत्याशी के नामों का ऐलान कर दिया है। जोगी कांग्रेस ने पहले ही अमित जोगी को अपना उम्मीदवार घोषित कर रखा है। भाजपा ने कल ही अपने प्रत्याशी के नाम घोषित किये थे। आज कांग्रेस ने डॉ केके ध्रुव को अपना उम्मीदवार बनाया है। डॉ ध्रुव बीएमओ के पद पर थे।
आपको बता दें कि पांच दिन पहले ही NPG ने डॉ केके ध्रुव को प्रत्याशी बनाने की जानकारी अपने पाठकों को दे दी थी। आज उस खबर पर मुहर लग गयी है। आपको बता दें कि 3 नवंबर को मरवाही में उपचुनाव के लिए वोट डाले जायेंगे, जबकि 10 नवंबर को चुनाव का परिणाम जारी किया जायेगा।
Next Story