Begin typing your search above and press return to search.

कांग्रेस ने मांगा राम मंदिर के चंदे का हिसाब तो डॉ रमन ने चेताया- “सकल विघ्न व्यापहि नहिं तेही | राम सुकृपा बिलोकहिं जेही”….. कांग्रेस का पलटवार- शाम तक CHILL करो, देंगे जवाब

कांग्रेस ने मांगा राम मंदिर के चंदे का हिसाब तो डॉ रमन ने चेताया- “सकल विघ्न व्यापहि नहिं तेही |  राम सुकृपा बिलोकहिं जेही”….. कांग्रेस का पलटवार- शाम तक CHILL करो, देंगे जवाब
X
By NPG News

रायपुर 15 जनवरी 2021। राम मंदिर को लेकर सियासी बयानबाजी अभी भी कम नहीं हुई है। राम मंदिर निर्माण के लिए शुरू हुए चंदा अभियान को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजेपी पर निधाना साधते हुए सवाल पूछा था कि राम मंदिर के लिए पहले जो चंदा लिया गया था, उसे चंदे का हिसाब अब तक क्यों नहीं दिया गया है। भूपेश बघेल का ये तंज बीजेपी को काफी चुभ गया है।

अब पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कांग्रेस इस बयान पर पलटवार किया है। रमन सिंह ने ट्वीट कर कांग्रेस को रामकाज में विध्न देने वाली पार्टी बताया है। रमन सिंह ने ट्वीट कर कहा है कि …

रामकाज में विघ्न डालने का तो कांग्रेस का इतिहास रहा है।

-पहले पूछते थे प्रभु श्री राम का अस्तित्व है क्या?

-फिर पूछने लगे मंदिर की तारीख कब बताओगे?

-अब मंदिर निर्माण होने लगा तो पूछते हैं चंदे का हिसाब कब दोगे?

याद रखना!

सकल विघ्न व्यापहि नहिं तेही |

राम सुकृपा बिलोकहिं जेही

रमन सिंह के ट्वीट पर कांग्रेस ने भी तीखा पलटवार किया है। कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा है कि ….

इतिहास और भूगोल सब बताएँगे

जी। अभी हम किसान अधिकारों को लेकर एक ऑनलाइन अभियान में व्यस्त हैं। शाम को जवाब देंगे प्रमाणों सहित। तब तक chill करो।

Next Story