CM भूपेश को जन्मदिन पर राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति व PM मोदी सहित कई मंत्रियों व मुख्यमंत्रियों ने दी बधाई…… इधर रमन से लेकर अमित जोगी तक ने भी भेजी अपनी शुभकामनाएं…अमित ने CM भूपेश की जीवटता को किया सलाम…पूर्व IAS एन बैजेंद्र कुमार ने भी दी बधाई

रायपुर 23 अगस्त 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जन्मदिन को देशभर से बधाईयां मिली है। राष्ट्रपति से लेकर प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्री व कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी भूपेश बघेल को शुभकामनाएं दी है।राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन के अवसर पर आज लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिड़ला, केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केन्द्रीय कोयला मंत्री प्रहलाद जोशी, केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, केन्द्रीय खाद्य मंत्री रामविलास पासवान, केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, केन्द्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री डी.वी. सदानंद गौड़ा, केन्दीय आदिम जाति मामलों के मंत्री अर्जुन मुण्डा, मानव संसाधन विकास मंत्री डाॅ. रमेश पोखरियाल निशंख, केन्द्रीय इस्पात राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उईके, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मेघालय के मुख्यमंत्री काॅनराड संगमा एवं त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब सहित देश और प्रदेश के अनेक वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में आमजनों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के यशस्वी, दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की है। मुख्यमंत्री को दूरभाष और ट्वीट के जरिए बधाई संदेश प्रेषित किए है।
प्रधानमंत्री मोदी ने सुबह किये ट्वीट में प्रधानमंत्री ने भूपेश बघेल के स्वस्थ्य और दीर्घायु होने की कामना की है। उन्होंने ट्वीट में लिखा है…
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी को जन्मदिन पर ढेरों शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें दीर्घायु प्रदान करे और सदा स्वस्थ रखे। @bhupeshbaghel
— Narendra Modi (@narendramodi) August 23, 2020
वहीं राज्यपाल अनुसूईया उईके ने भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जन्मदिन की बधाई दी है। अनुसूईया उईके ने ट्वीट कर कहा है कि..
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी को जन्म दिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। इस अवसर पर मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और यशस्वी और दीर्घायु जीवन की कामना करती हूं।
— Anusuiya Uikey (@AnusuiyaUikey) August 23, 2020
पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दीर्घायु होने की कामना की है। ट्वीट कर रमन सिंह ने लिखा है..
मुख्यमंत्री श्री @bhupeshbaghel को जन्मदिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
— Dr Raman Singh (@drramansingh) August 23, 2020
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने भी मुख्यमंत्री को जन्मदिन पर स्वस्थ्य व दीर्घायु होने की कामना की है। उन्होंने मुख्यमत्री को प्रेरणास्रोत बताते हुए लिखा है..
हम सबकी ऊर्जा और प्रेरणा के स्रोत, हमारे प्रदेश के मुखिया यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी को जन्मदिन की शुभकामनाएँ एवं बधाई।
हम सब आपके सुदीर्घ जीवन की कामना करते हैं। #HBDBhupeshBaghel pic.twitter.com/4gwhQX6rck
— MOHAN MARKAM (@MohanMarkamPCC) August 23, 2020
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री को जन्मदिन पर अपनी शुभकामनाएं दी है। उन्होंने लिखा है..
Wishing Chhattisgarh CM Sh.@BhupeshBaghel Ji, a wonderful birthday. May you be blessed with good health, happiness and prosperity, now and always. pic.twitter.com/B9kuWTtgjB
— TS Singh Deo (@TS_SinghDeo) August 23, 2020
वहीं नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने ट्वीट कर लिखा है…
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री @bhupeshbaghel जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूँ। pic.twitter.com/4K8xIAtXzQ
— Dharamlal Kaushik (@dharam_kaushik) August 23, 2020
वहीं अमित जोगी ने भी खुद को एकलव्य बताते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को दिलचस्प अंदाज में बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि ..
छत्तीसगढ़ के मुखिया @ChhattisgarhCMO माननीय श्री @bhupeshbaghel जी को जन्मदिन की अशेष शुभकामनाएँ।ईश्वर आपको छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा में शतायु करें!
आपके आशीर्वाद से मैं एकलव्य की भाँति आपकी जीवटता से हमेशा प्रेरणा लेता रहता रहूँगा। pic.twitter.com/1BQTnRu1Ve
— Amit Ajit Jogi (@amitjogi) August 23, 2020
वहीं कई ब्यूरोक्रेट्स ने भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अपनी शुभकामनाएं दी है। छत्तीसगढ़ कैडर के पूर्व IAS व NMDC के पूर्व चेयरमैन एन बैजेंद्र कुमार ने भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि..
Happy Birthday to @bhupeshbaghel ji, Chhattisgarh’s hardworking & progressive Chief Minister.Under your leadership, CG should continue on the path of development & set new records of progress, with the same desire that I pray to God for your good health & long life.#HBDBhupesh ji
— N. Baijendra Kumar (@baijendra) August 23, 2020
आपको बता दें कि कोरोना की विपदा की वजह से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपना जन्मदिन बेहद सादगी के साथ मना रहे हैं। कोरोना की वजह से कोई भी आयोजन नहीं किया जा रहा है, वहीं मुख्यमंत्री लोगों से मिलने के बजाय वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये अपने कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों से शुभकामनाएं ले रहे हैं। प्रदेश में कई जगहों पर मुख्यमंत्री से स्वास्थ्य व दीर्घायु की प्रार्थन के साथ हवन पूजन भी किया जा रहा है।
