Begin typing your search above and press return to search.

रायपुर 26 सितंबर 2021।
रायपुर के रावणभाठा उपकेंद्र में 25 सितम्बर को हुई दुर्घटना में मृतक कर्मचारी के परिजनों को मुआवजा राशि का तत्काल भुगतान कर दिया। विभागीय अधिकारियों ने 15 लाख रूपए चेक परिजनों को सौंपा। साथ ही परिवार के एक आश्रित सदस्य को नियुक्ति (संविदा) हेतु लिखित पत्र भी विभाग द्वारा जारी किया गया।
घटना के बाद माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने मृतक के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की थी और 15 लाख का मुआवजा तथा आश्रित को संविदा नियुक्ति के निर्देश दिये थे। रविवार अवकाश के बाद भी विभाग ने तत्काल कार्रवाई पूरी करते हुए चेक जारी किया और उच्च अधिकारियों ने परिजनों को चेक सौंपा। मृतक के परिजनों ने किसे नियुक्ति दी जावे हेतु परिवार में चर्चा कर अलग से सूचित करने हेतु कहा है।
Next Story
