Begin typing your search above and press return to search.

कॉलेज-यूनिवर्सिटी खुलेंगे : बिग न्यूज…जानिये किन शर्तों के आधार मिल सकती है क्लास शुरू करने की इजाजत…. बुधवार-गुरुवार तक कुलपतियों की रिपोर्ट मिल सकती है सरकार को….इन गतिविधियों पर लग सकती है पाबंदी..

कॉलेज-यूनिवर्सिटी खुलेंगे : बिग न्यूज…जानिये किन शर्तों के आधार मिल सकती है क्लास शुरू करने की इजाजत…. बुधवार-गुरुवार तक कुलपतियों की रिपोर्ट मिल सकती है सरकार को….इन गतिविधियों पर लग सकती है पाबंदी..
X
By NPG News

रायपुर 29 नवंबर 2020। अगले महीने से छत्तीसगढ़ में विश्वविद्यालय और कॉलेज खुल रहे हैं। उच्च शिक्षा क्लास को संचालित करने को लेकर गाइडलाइन तैयार करने में जुट गया है। हालांकि इससे पहले प्रदेश के सभी विश्वविद्यालय के कुलपतियों की बनी स्थायी समिति से रिपोर्ट मांगी गयी है। जानकारी है कि बुधवार या गुरुवार तक कुलपतियों की कमेटी क्लास को संचालित करने के लिए रिपोर्ट, जिसके बाद उच्च शिक्षा विभाग की तरफ से कालेज और विश्वविद्यालय को क्लास संचालित करने को लेकर गाइड लाइन जारी कर देगी।

कैबिनेट की बैठक में तय किया जा चुका है कि यूनिवर्सिटी की कक्षाएं 10 दिसंबर से और कॉलेज की कक्षाएं 15 दिसंबर से संचालित होनी शुरू हो जायेगी। हालांकि इससे पहले कुलपतियों से इस बात की रिपोर्ट मांगी गयी है कि किस तरह से क्लास का संचालन किया जा सकता है। क्या सभी कोर्सेस के क्लास एक साथ शुरू किये जायें या फिर पाली के हिसाब कक्षाएं शुरू हो। हालांकि अभी तक की तैयारी यही है कि प्राथमिकता के आधार पर क्लास आयोजित होगी और छात्रों की उपस्थिति कोर्स और क्लास के हिसाब से ही कॉलेज में होगी।

क्लास वाले स्टूडेंट को ही कालेज में प्रवेश मिलेगा, बेवजह कॉलेज आकर तफरी की मनाही होगी। कालेज या यूनिवर्सिटी में कॉमन रूम, स्पोर्ट्स रूम, कैफेटेरिया आदि संचालित नहीं होगी। हालांकि ये सिर्फ अभी शुरुआती चर्चा के रूप में सामने आयी है। रिपोर्ट आने के बाद जो गाइडलाइन जारी होगी उसमें कुछ और सख्त फैसले भी यूनवर्सिटी और कालेज के क्लास को लेकर उल्लेखित हो सकते हैं।

आपको बता दें कि कोरोना संक्रमण के कारण 257 दिनों से बंद यूटीडी की कक्षाएं 10 दिसंबर तथा कॉलेजों की कक्षाएं 15 दिसंबर से खोलने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए कुलपतियों की स्थाई समिति से रिपोर्ट मांगी गई है। कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने बताया कि विश्वविद्यालय और कॉलेजों को खोलने के लिए वाइस चांसलर से रिपोर्ट मंगाई गई है। रिपोर्ट के आधार पर विवि और कॉलेजों को खोलने का निर्णय लिया जाएगा।

Next Story