Begin typing your search above and press return to search.

कलेक्टर-एसपी सायकिल परः बस्तर दशहरे की तैयारी देखने कलेक्टर, एसपी सायकिल पर निकले, आम लोगों से बातचीत भी, विकास कार्यों का जायजा भी

कलेक्टर-एसपी सायकिल परः बस्तर दशहरे की तैयारी देखने कलेक्टर, एसपी सायकिल पर निकले, आम लोगों से बातचीत भी, विकास कार्यों का जायजा भी
X
By NPG News

जगदलपुर, 25 सितंबर 2021। विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरे की तैयारियों का जायजा लेने के लिए आज बस्तर कलेक्टर रजत बंसल और एसपी जितेंद्र सिंग मीणा साईकिल से निकले। उन्होंने मेला स्थल के अलावा शहर के महत्त्वपूर्ण जगहों में जा कर विकास कार्यो का जायजा भी लिया।
गौरतलब हैं कि बस्तर का दशहरा मेला विश्व प्रसिद्ध हैं, जिसे पहुँचने देश के अलावा विदेशों से भी सैलानी बड़ी संख्या में पहुँचते हैं। इसलिए तैयारियों के मद्देनजर कलेक्टर एसपी आज साईकल से शहर में निकल कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर एसपी की यह साईकल यात्रा दंतेश्वरी मन्दिर में पूजा पाठ से शुरू हुई,जिसके बाद दोनों अधिकारीयो ने दलपत सागर,बस्तर आर्ट गैलरी और पुरानी मंडी में चल रहे विकास कार्यो का जायजा लिया।
अधिकारियों ने रथ बनाने वाले कारीगरों से भी चर्चा कर उनकी समस्याओ को जाना, इसके अलावा एसपी ने मेला के दौरान ट्रेफिक व्यवस्था दुरस्त रखने के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिए,और कलेक्टर एसपी ने मिल कर ट्रेफिक व्यवस्था की प्लानिंग की,साथ ही प्रकाश व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश भी दिए गए। कलेक्टर एसपी के दौरे में एडिशनल एसपी ओमप्रकाश शर्मा,ि नगम आयुक्त प्रेम पटेल अनुविभागीय दण्डाधिकारी जीआर मरकाम पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन अभियंता राजीव बतरा उपस्थित थे।

Next Story