Begin typing your search above and press return to search.

कलेक्टर कावरे ने कांसाबेल विकासखण्ड के धान खरीदी केन्द्र और उचित मूल्य की दुकान का किया निरीक्षण….

कलेक्टर कावरे ने कांसाबेल विकासखण्ड के धान खरीदी केन्द्र और उचित मूल्य की दुकान का किया निरीक्षण….
X
By NPG News
जशपुरनगर 9 जनवरी 2021। कलेक्टर महादेव कावरे ने आज विकासखंड कांसाबेल के धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने धान उर्पाजन केन्द्र में अब तक हुए धान खरीदी, टोकन वितरण, बारदाना उपलब्धता, धान उठाव एवं राशि भुगतान के सम्बंध में विस्तार से जानकारी ली।
कलेक्टर ने खरीदी केन्द्र में आद्रता मापी यंत्र से धान की नमी परीक्षण एवं वजन मशीन का निरीक्षण किया। उन्होनें केंद्र में बारदाने की उपलब्धता की जानकारी लेते हुए धान भण्डारण का भी निरीक्षण किया एवं समय पर केंद्र से धान उठाव करने की बात कही। समिति प्रबंधक कांसाबेल ने जानकारी देते हुए बताया कि अब तक 765 किसानों द्वारा कुल 34719.20 क्विन्टल धान की बिक्री की गई है एवं अगले सप्ताह के लिए 177 किसानों को टोकन जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि केंद्र में अभी 10803 बारदाना उपलब्ध है एवं अभी तक मिलर्स द्वारा लगभग 43 प्रतिशत धान का उठाव कर लिया गया है एवं मिलर्स द्वारा धान उठाव एवं बारदाना जमा कार्य सतत जारी है। जिससे केंद्र में बारदाने की समस्या नही है एवं केंद्र में सभी किसानों को धान विक्रय के लिये पर्याप्त बारदाना उपलब्ध कराया जा रहा है।
कलेक्टर महादेव कावरे ने कांसाबेल विकास खंड के ग्राम टाँगरगाव के उचित मूल्य दुकान का भी आकस्मिक निरीक्षण किया।
उन्होंने राशन वितरण कार्य को गंभीरता से लेते हुए समय पर हितग्राहियों को राशन वितरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने उचित मूल्य दुकान संचालक उज्ज्वल स्व सहायता समूह की महिलाओं को शीघ्र ही ग्रामीणों को राशन वितरण करने एवं शत प्रतिशत खाली बारदाने समितियों में जमा कराने के निर्देश दिए। जिससे धान खरीदी में बारदाने का उपयोग किया जा सके। उन्होंने हितग्राहियों से राशन वितरण प्रणाली, राशन की मात्रा एवं गुणवत्ता के संबंध में जानकारी ली।
साथ ही कलेक्टर महादेव कावरे ने आज विकासखण्ड कांसाबेल के विश्राम गृह में कांसाबेल के राईस मिलर्स की बैठक ली। कलेक्टर ने राईस मिलर्स को निर्देशित करते हुए कहा कि उपार्जन केंद्रों से धान का उठाव तेजी से करे। इस हेतु उन्होंने सभी मिलर्स को पूरी क्षमता से काम करने की बात कही। उन्होंने मिलर्स को शत् प्रतिशत बारदाना समय पर सहकारी समितियों में उपलब्ध कराने की हिदायत दी।
इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी बगीचा ज्योति बबली कुजूर, जिला खाद्य अधिकारी जी. एस. कंवर, जनपद सीईओ कांसाबेल एल.एन. सिदार सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
Next Story