Begin typing your search above and press return to search.

कलेक्टर ने उल्टा झंडा फहराया : स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्टरेट में फहराया उलटा तिरंगा झंडा….कलेक्टर का VIDEO हुआ सोशल मीडिया में वायरल… पूर्व IAS ने दिया ऐसा रिएक्शन

कलेक्टर ने उल्टा झंडा फहराया : स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्टरेट में फहराया उलटा तिरंगा झंडा….कलेक्टर का VIDEO हुआ सोशल मीडिया में वायरल… पूर्व IAS ने दिया ऐसा रिएक्शन
X
By NPG News

औरेया 15 अगस्त 2021। आज देशभर में देशवासी 75वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहे हैं। तमाम सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों और नेताओं ने ध्वजारोहण करके तिरंगे को सलामी दी। इसी क्रम में औरैया के जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने डीएम कार्यालय में झंडा फहराया। यूपी में औरैया के डीएम ने उल्टा तिरंगा झंडा ही फहरा दिया। डीएम के द्वारा उल्टा तिरंगा झंडा फहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पूर्व आईएएस सूर्य प्रताप सिंह ने भी तंज कसा है।

75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर औरैया के डीएम सुनील कुमार वर्मा ने मुख्यालय में बिना देखे ही उल्टा झंडा फहरा दिया। झंडा फहराने के बाद राष्ट्रगान के दौरान वहां मौजूद डीएम सहित सभी लोग सावधान की मुद्रा में खड़े रहकर तिरंगे की तरफ देखते भी नजर आए। इसके बावजूद किसी की नजर उल्टे फहरे हुए झंडे की तरफ नहीं गई। इस दौरान वहां कई तरह के कार्यक्रम भी होते रहे लेकिन तिरंगा उल्टा ही लहराता रहा। औरैया डीएम सुनील कुमार वर्मा द्वारा उल्टा झंडा फहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है।

औरैया डीएम के इस वायरल वीडियो पर कई लोगों ने तंज कसा। पूर्व आईएएस सूर्य प्रताप सिंह ने ट्विटर पर ओरैया डीएम का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि उल्टी सरकार के एक DM ने उल्टा झंडा फहरा दिया। वहीं पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने भी इस वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा कि DM औरैया सुनील कुमार वर्मा द्वारा राष्ट्रध्वज आरोहण में भारी लापरवाही व घोर अपमान, कृपया संज्ञान लें। अमिताभ ठाकुर ने अपने ट्वीट में उत्तरप्रदेश पुलिस और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय को भी टैग किया है।

उल्टी सरकार के एक DM ने उल्टा झंडा फहरा दिया। वहीं पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने भी इस वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा कि DM औरैया सुनील कुमार वर्मा द्वारा राष्ट्रध्वज आरोहण में भारी लापरवाही व घोर अपमान, कृपया संज्ञान लें। अमिताभ ठाकुर ने अपने ट्वीट में उत्तरप्रदेश पुलिस और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय को भी टैग किया है।

Next Story