Begin typing your search above and press return to search.

शिक्षकों के खिलाफ CMO ने सोशल मीडिया में की अमर्यादित टिप्पणी… शिक्षकों ने की कार्रवाई की मांग

शिक्षकों के खिलाफ CMO  ने सोशल मीडिया में की अमर्यादित टिप्पणी… शिक्षकों ने की कार्रवाई की मांग
X
By NPG News

धमतरी 27 मई 2021. जिले के नगर पंचायत नगरी में टीकाकरण कार्य में लगे शिक्षकों को व्हाट्सएप ग्रुप में नगर पंचायत नगरी के सीएमओ द्वारा अमर्यादित टिप्पणी करने पर छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन नगरी आक्रोशित होकर कलेक्टर व एसडीएम को कार्यवाही के लिए ज्ञापन सौंपा है. टीचर्स एसोसिएशन अध्यक्ष शैलेन्द्र कौशल ने कहा कि पूरे छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की ड्यूटी सर्वे कर टीकाकरण हेतु प्रेरित करने के लिए लगाई गई है। कोरोना महामारी में भी शिक्षक अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन कर रहे है। इस दरम्यान पूरे प्रदेश में 470 से भी ज्यादा शिक्षकों की जान चली गयी है ऐसे नाजुक हालात में नगर पंचायत सीएमओ द्वारा गैरजिम्मेदाराना टिप्पणी करना निंदनीय है. महत्वपूर्ण पद में होकर इस तरह से सोशल मिडिया में अमर्यादित टिप्पणी करना अपरिपक्वता का परिचायक है.
ज्ञात हो कि सीएमओ राष्ट्रीय टीकाकरण जैसे महत्वपूर्ण कार्य होने के बाद भी एक भी दिन नगर पंचायत कार्यालय में अपनी उपस्थिति नही दिए है और सिर्फ मोबाईल के माध्यम से तानाशाही आदेश प्रसारित करते रहते है. व्हाट्सएप ग्रुप में कई वरिष्ठ शिक्षकों के साथ राजपत्रित अधिकारी शिक्षक भी शामिल है जिनकी गरिमा का ख्याल न रखते हुए अमर्यादित तरीके से टिप्पणी किये है जिससे छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन घोर निंदा करता है. नगर पंचायत नगरी सीएमओ की शिकायत मुख्यमंत्री छ.ग.शासन,मंत्री नगरीय प्रशासन एवं प्रमुख सचिव नगरीय प्रशासन छ.ग. से की गई है तथा जल्द से जल्द कार्यवाही की मांग की गई है. ज्ञापन सौंपने टीकमचंद सिन्हा,तोमल साहू,तीरथराज अटल,कैलाश सोन,महेश कोषरे,सीधेश्वर साहू,अनूप ध्रुव, डिकेश कुमार चिन्डा,टार्जन साहू,दीपनारायण दुबे,कचरू नेताम,यतीन्द्र गौर एवं अन्य शिक्षक साथी मौजूद थे.

इस मामले में नगरी नगर पंचायतcmo मोहेंद्र साहू ने बताया कि …..सभी को पंजीयन के के लिए बोला गया गया था. फर्स्ट डे कोई पंजीयन नहीं हुआ सिर्फ एक ने ही अच्छा कार्य किया था…140 लोगों का पंजीयन क्या था…बाकी किसी ने 10 तो किसी ने कुछ भी नहीं किया था… कलेक्टर साहब का ग्रुप में मेसेज आ रहा था कि हमारा प्रोग्रेस कम है बोलकर. इसलिए मैंने लिखा कि आप लोग जिस पद में बैठे हो उसके अनुरूप आप लोगों का कार्य नहीं है… ऑफिस में मौजूद नहीं रहते नहीं रहते वाले सवाल में जवाब देते हुए कहा… उन लोग जानने वाले कौन होते है ,मैं छुट्टी में था, SDM साहब को बताया था और मैसेज भी किया था.. किस कारण छुट्टी में हूँ , मैं कोविड के कारण छुट्टी में था 17 को जॉइन कर लिया था… फिर डॉ से सलाह लेकर आराम कर रहा था… प्रोग्रेस कम था इसलिए ऐसा लिखा अब इसको कौन कैसे लेता मैं क्या बोलू…मैं काम के परपस में टाइप कर रहा था कोई समझ ही नहीं रहा था ऐसे में अधिकारी को तो गुस्सा आ ही जाता है…

Next Story