Begin typing your search above and press return to search.

नगरीय प्रशासन मंत्री का करीबी बता कर सीएमओ करते हैं मनमानी, कार्यशैली से क्षुब्ध हो कर बिल्हा नगर पंचायत के कांग्रेस पार्षदो ने मुख्यमंत्री के नाम सौपा इस्तीफा

नगरीय प्रशासन मंत्री का करीबी बता कर सीएमओ करते हैं मनमानी, कार्यशैली से क्षुब्ध हो कर बिल्हा नगर पंचायत के कांग्रेस पार्षदो ने मुख्यमंत्री के नाम सौपा इस्तीफा
X
By NPG News

बिलासपुर, 27 सितंबर 2021। जिले के बिल्हा नगर पंचायत में सीएमओ की मनमानी और अफसर शाही से त्रस्त हो कर सारे कांग्रेस पार्षदो ने आज सभापति के नेतृत्व में कलेक्टोरेट पहुँच कर मुख्यमंत्री के नाम इस्तीफा सौपा। पार्षदो का आरोप हैं कि जब से सीएमओ मनोज बंजारा पदस्थ हुए है, तब से उनके द्वारा खुद को नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया व उनके पीएसओ राकेश पात्रा से घरेलु व निजी सम्बन्ध बताकर विकास कार्यों में कोई सहयोग न कर जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा कर रहे हैं।पार्षदो का आरोप हैं कि नगर के विकास के लिए उनके द्वारा कुछ भी कार्य व विकास नही करवाया जाता,व सीएमओ मनोज बंजारा की कार्यशैली के कारण नगर सफाई, जल,बिजली,आदि मूलभूत सुविधा से वंचित हैं।जनप्रतिनिधियों के अनुसार अपने ऊपर आलाकमान का हाथ बता कर विकास कार्यो को छोड़ अपने स्वयं के हितों में लिप्त हैं।सीएमओ के इस रवैये के चलते अन्य कर्मचारी भी मनमुताबिक कार्य कर रहे हैं।

नगरीय प्रशासन मंत्री व पीएसओ का करीबी बता कर करते हैं मनमानी:-

नगर पंचायत के पार्षदो ने सीएमओ मनोज बंजारा पे आरोप लगाते हुए कहा कि सीएमओ खुद को नगरीय प्रशासन मंत्री शिव ड़हरिया व उनके पीएसओ राकेश पात्रा का करीबी बता कर व उनसे घरेलु व निजी सम्बंध बता कर आमजनों से मनमानी करते हैं।

तीन जगह के है प्रभार में,आने जाने का नही है कोई टाइम:-

सीएमओ मनोज बंजारा, बिल्हा के अलावा मुंगेली के सरगांव नगर पंचायत व मुंगेली नगर पंचायत के भी प्रभार में है ,पार्षदो ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनके आफिस आने जाने की कोई टाइमिंग भी नही है कभी 3 तो कभी 4 बजे आफिस आते हैं।सीएमओं की कार्यशैली से त्रस्त हो कर पार्षदो ने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री के नाम सौपा हैं।

Next Story