Begin typing your search above and press return to search.

CM बिग ब्रेकिंग : रमन सिंह की मौजूदगी में नये मुख्यमंत्री का हुआ चुनाव…..आज शाम 4 बजे होगा नये मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण

CM बिग ब्रेकिंग : रमन सिंह की मौजूदगी में नये मुख्यमंत्री का हुआ चुनाव…..आज शाम 4 बजे होगा नये मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण
X
By NPG News

देहरादून 10 मार्च 2021। त्रिवेंद्र सिंह रावत के इस्तीफे के बाद अब तीरथ सिंह रावत राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे. बुधवार को देहरादून में भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल की बैठक हुई, इस दौरान नए मुख्यमंत्री का नाम सामने आया. छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह को नये मुख्यमंत्री के चुनाव की जिम्मेदारी दी गयी थी। केंद्रीय नेतृत्व की तरफ से बनाये गये आब्जर्बर रमन की मौजूदगी में तीरथ सिंह रावत को नया मुख्यमंत्री चुनाव गया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह ने नये मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किया। नए मुख्यमंत्री आज शाम को ही शपथ ले सकते हैं. देहरादून स्थित बीजेपी दफ्तर में हुई विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगी. हालांकि इससे पहले सीएम पद की रेस में रमेश पोखरियाल निशंक, अजय भट्ट, धन सिंह रावत का नाम बताया जा रहा था। आपको बता दें कि तीरथ सिंह रावत उत्तराखंड के गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं. वह उत्तराखंड बीजेपी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं, अभी बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव हैं.

गौरतलब है कि देवभूमि उत्तराखंड में सियासत बहुत ही तेज़ी से अपना रुख बदल रही है. पार्टी विधायकों द्वारा व्यक्त की गई नाराज़गी के बाद मंगलवार को त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. अब आज देहरादून में भाजपा के विधायक दल की बैठक हो रही है, जिसमें नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लग सकती है.

तीरथ सिंह रावत वर्तमान में पौड़ी गढ़वाल से सांसद हैं और पूर्व में प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं. जानकारी है कि आज शाम 4 बजे उत्तराखंड में उनका शपथग्रहण समारोह होगा. तीरथ सिंह को चुने जाने पर एक और जो दिलचस्प बात सामने आई है वो यह कि वो भी लो-प्रोफाइल नेता हैं. त्रिवेंद्र सिंह रावत की तरह जनता के बीच खास छवि नही है. संगठन के विशेषज्ञ माने जाते हैं. त्रिवेंद्र सिंह की भी ऐसी ही छवि थी. वो पहली बार मुख्यमंत्री बने थे. 2017 के विधानसभा चुनावों में जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनको इस पद के लिए चुना था.

Next Story