मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ से होकर अन्य राज्यों में जाने वाले श्रमिकों को परेशानी न हो इसका पूरा ध्यान रखा जाए। मुख्यमंत्री बघेल के निर्देशन पर त्वरित पहल करते हुए रायपुर जिला कलेक्टर द्वारा रायपुर में श्रमिकों के लिए भोजन-पानी सहित आवश्यक व्यवस्था शुरू भी कर दी गई है।

ज्ञातव्य है, लॉकडाउन-3 के बाद बड़ी तादात में मजदूर पैदल, सायकिल से अपने घरों को लौट रहे हैं। हाथ में समान टांगे और गोद में बच्चों को लेकर पैदल जा रहे श्रमिकों की खबरें लगातार मीडिया में आ रही हैं। नागपुर से पैदल झारखंड जा रहे एक मजदूर की बिलासपुर में मौत हो गई। कल औरंगाबाद में रेल पटरी पर रा रहे 16 मजदूरों की मालगाड़ी से कटकर मौत हो गई। मुख्यमंत्री ने इसे संज्ञान में लेते हुए यह फैसला किया।