Begin typing your search above and press return to search.

CM भूपेश आज जायेंगे दिल्ली दौरे पर …… कल हो सकती है पार्टी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात

CM भूपेश आज जायेंगे दिल्ली दौरे पर …… कल हो सकती है पार्टी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात
X
By NPG News

रायपुर 23 अगस्त 2021। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली दौरे पर जा रहे हैं। आज देर शाम मुख्यमंत्री रेगुलर फ्लाइट से दिल्ली रवाना होंगे और रात्रि विश्राम करेंगे। कल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पार्टी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री कल पहले प्रभारी पीएल पुनिया से मिलेंगे। चर्चा है कि राहुल गांधी से भी उनकी मुलाकात हो सकती है। हालांकि पार्टी के किन-किन नेताओं से मुख्यमंत्री मुलाकात करेंगे, इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पायी है।

आज शाम साढ़े 8 बजे की फ्लाइट से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली रवाना होने जा रहे हैं, कल मुख्यमंत्री दिल्ली से रायपुर लौट सकते हैं।

Next Story