Begin typing your search above and press return to search.
डेढ़ बजे लखनऊ पहुंच रहे सीएम भूपेश बघेल, नेहरू भवन में करेंगे वरिष्ठ नेताओं से बात, ऑब्जर्वर के रूप में यह पहली बैठक

NPG.NEWS
रायपुर, 5 अक्टूबर 2021। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार को दोपहर डेढ़ बजे लखनऊ पहुंच रहे हैं। वे एयरपोर्ट से हजरत गंज स्थित नेहरू भवन जाएंगे। नेहरू भवन में नेताओं के साथ बैठक करेंगे। बतौर सीनियर आब्जर्वर यह उनकी पहली मीटिंग होगी। इसमें लखीमपुर खीरी की घटना के संबंध में आने वाले समय की रणनीति पर बात हो सकती है। कल घटना के बाद ही सीएम लखीमपुर जाने वाले थे, लेकिन एयरपोर्ट पर उतरने की अनुमति नहीं दी गई, इसलिए वे दिल्ली चले गए। वहां एआईसीसी मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर योगी सरकार पर हमला बोला था। इस मुद्दे को कांग्रेस आने वाले चुनाव के लिए बड़ा हथियार बना सकती है। कांग्रेस ने केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र और डिप्टी सीएम को बर्खास्त करने की मांग रखी थी। इस मांग पर ही आगे आंदोलन को बढ़ाया जा सकता है।
Next Story
