दिल्ली LIVE : CM भूपेश बैठक के बाद सीधे पहुंचे AICC मुख्यालय…. छत्तीसगढ़ के 50 से ज्यादा विधायकों को दी बैठक की जानकारी…. राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे की जानकारी होते ही विधायकों के चेहरे पर आयी मुस्कान

नयी दिल्ली 27 अगस्त 2021। राहुल गांधी के साथ CM करीब साढ़े तीन घंटे की बैठक खत्म हो गयी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बैठक के बाद सीधे एआईसीसी मुख्यालय पहुंचे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एआईसीसी मुख्यालय में पहले से ही मौजूद कांग्रेस विधायकों से मुलाकात की । इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सभी विधायकों से बात कर राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर जानकारी दी। आपको बता दें कि अगले सप्ताह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आग्रह पर राहुल गांधी छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं।
राहुल गांधी का दौरा छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग से शुरू होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ राहुल गांधी ने करीब साढ़े तीन घंटे तक मुलाकात की। इस दौरान कई मुद्दों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जब बाहर निकले तो उन्होंने साफ कहा कि राहुल गांधी अगले सप्ताह छत्तीसगढ़ आ रहे हैं, छत्तीसगढ़ आने के बाद स्थिति खुद ब खुद साफ हो जायेगी। इस दौरान जो सबसे अहम बातें मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने बतौर मुख्यमंत्री राहुल गांधी को आमंत्रित किया है।
मुख्यमंत्री की एआईसीसी मुख्यालय में विधायकों से मुलाकात कर जब उन्हें राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे की जानकारी दी, तो सभी विधायकों ने इसे खुद की जीत के रूप में माना। राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे की जानकारी होते ही सभी विधायक अब जल्द ही छत्तीसगढ़ वापस लौट सकते हैं।
