Begin typing your search above and press return to search.

CM भूपेश ने तबलीगी जमात को लेकर दिया बड़ा बयान…. प्रदेश में सिर्फ 107 लोग ही आये थे… आंध्र प्रदेश की SIB रिपोर्ट से बढ़ा कंफ्यूजन

CM भूपेश ने तबलीगी जमात को लेकर दिया बड़ा बयान…. प्रदेश में सिर्फ 107 लोग ही आये थे… आंध्र प्रदेश की SIB रिपोर्ट से बढ़ा कंफ्यूजन
X
By NPG News

रायपुर 10 अप्रैल 2020। छत्तीसगढ़ में जामातियों की संख्या को लेकर आयी कंफ्यूजन की स्थिति को राज्य सरकार ने साफ किया है। मुख्यमंत्री ने साफ किया है कि प्रदेश में सिर्फ 107 जमाती आये थे, 159 की संख्या का कोई आधार नहीं है। पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि …

“प्रदेश में सिर्फ 107 जामाती आये थे, उन सभी को चिन्हित कर लिया गया है, उन्हें क्वारंटाईन में रखा गया है, 159 की संख्या को लेकर भ्रम आंध्र प्रदेश की SIB रिपोर्ट के आधार पर फैला है, लेकिन ये संख्या सही नहीं है, प्रदेश में सिर्फ 107 ही लोग आये थे और उन सभी की पहचान हो गयी है सभी को क्वारंटाईन कर लिया गया है”

आपको बता दें कि जामातियों की संख्या को लेकर हाईकोर्ट में एक याचिका भी दायर की गयी थी। चर्चा इस बात की थी कि प्रदेश में 52 जामातियों का कोई पता नहीं चल पा रहा है, सिर्फ 107 लोगों को ही राज्य सरकार अभी ढूंढ पायी है।

एक प्रश्न के जवाब में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि निजामुददीन मरकज से छत्तीसगढ़ लौटे तबलीगी जमात के लोगों में कोई भी मिसिंग नहीं है। वहां से 107 लोग वापस आए थे। उन सबकी पहचान कर ली गयी है। उन्हें क्वारेंटाइन में रखा गया है तथा उनके सेम्पल ले लिए गए हैं। वे लोग जिनके सम्पर्क में आए थे ट्रेवल हिस्ट्री निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि आन्ध्रप्रदेश की एसआईबी ने मोबाईल टावर के डाटा के आधार पर 159 लोगों की सूची जारी कर दी थी, जो सही नहीं थी। इसमें से कुछ ऐसे लोगों के नाम भी शामिल थे, जो केवल वहां से गुजरे थे और उनके नाम दर्ज हो गए। ये लोग मरकज में नहीं गए थे। बाद में भारत सरकार से मरकज में गए लोगों की जानकारी ली गयी, जिनमें 107 लोग ही शामिल थे।

Next Story