Begin typing your search above and press return to search.

सीएम भूपेश आज जा रहे हिमाचल, पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल, कल लौटेंगे रायपुर

सीएम भूपेश आज जा रहे हिमाचल, पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल, कल लौटेंगे रायपुर
X
By NPG News

रायपुर, 9 जुलाई, 2021। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दोपहर एक बजे हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना होंगे। विशेष विमान से वे यहां से दिल्ली जाएंगे और फिर वहां से चंडीगढ़ पहुंचंगे। चंडीगढ़ से हेलिकाप्टर से शिमला जाएंगे।
मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश के रामपुर में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के अंतिम संस्कार में हिस्सा लेंगे। वीरभद्र का गृह नगर में कल सुबह अंत्येष्टि होगी। उनके अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए देश भर से दिग्गज कांग्रेस नेता हिमाचल पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री कल अपरान्ह रायपुर लौट आएंगे।

Next Story