Begin typing your search above and press return to search.

CM भूपेश ब्रेकिंग : लॉकडाउन में छत्तीसगढ़ को कितनी मिलेगी छूट ?….मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जनता के नाम देंगे आज शाम संदेश…. लॉकडाउन में कब, किसे और कितनी मिलेगी रियायत….हो सकता है बड़ा खुलासा

CM भूपेश ब्रेकिंग : लॉकडाउन में छत्तीसगढ़ को कितनी मिलेगी छूट ?….मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जनता के नाम देंगे आज शाम संदेश…. लॉकडाउन में कब, किसे और कितनी मिलेगी रियायत….हो सकता है बड़ा खुलासा
X
By NPG News

रायपुर 19 अप्रैल 2020। ...कल से छत्तीसगढ़ के लोगों को लॉकडाउन में कितनी छूट मिलेगी ?… किन जिलों को मिलेगी रियायत ?…क्या आफिस- बाजार खुलेंगे ?…. या फिर सिर्फ इमरजेंसी सेवाओं में ही मिलेगी राहत ? …..मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अब से कुछ देर बाद प्रदेश की जनता को संबोधित करने जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज शाम 6 बजे कोरोना संक्रमण से बचाव एवं लाकडाउन के संबंध में राज्य की जनता के नाम महत्वपूर्ण संदेश देंगे। इसका सीधा प्रसारण NPG न्यूज पर भी किया जायेगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर इसकी जानकारी देंगे। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री ने पहले ही कहा था कि 21 अप्रैल को वो प्रदेशव्यापी समीक्षा करेंगे और फिर परिस्थिति के मुताबिक फैसला लेंगे। लिहाजा प्रदेश भर की नजर आज मुख्यमंत्री के संबोधन पर टिकी रहेगी।

आपको बता दें कि लॉकडाउन में छूट को लेकर अलग-अलग राज्यों से अलग- अलग प्रतिक्रिया आ रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने साफ कहा है कि दिल्ली को लॉकडाउन में छूट नहीं दी जायेगी, वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने ग्रीन जोन में राहत देने की बात कही है। यूपी में भी ग्रीन जोन में छूट मिल सकती है। ऐसे में मुख्यमंत्री का संबोधन आज काफी अहम होगा।

Next Story