Begin typing your search above and press return to search.

सीएम भूपेश बघेल 5 अक्टूबर को लखनउ जा रहे, इसलिए आईजी, एसपी कांफ्रेंस हुआ स्थगित, एसीएस सुब्रत साहू बोले….कांफ्रेंस की अगली तारीख शीघ्र तय होगी

सीएम भूपेश बघेल 5 अक्टूबर को लखनउ जा रहे, इसलिए आईजी, एसपी कांफ्रेंस हुआ स्थगित, एसीएस सुब्रत साहू बोले….कांफ्रेंस की अगली तारीख शीघ्र तय होगी
X
By NPG News

रायपुर, 3 अक्टूबर 2021। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक बनाए जाने के बाद 5 अक्टूबर को लखनउ जा रहे हैं। ज्ञातव्य है, कल ही उन्हें यूपी इलेक्शन की जिम्मेदारी सौंपी गई।
मुख्यमंत्री के एडिशनल चीफ चीफ सिकरेट्री सुब्रत साहू ने बताया कि मुख्यमंत्री के लखनउ दौरे की वजह से 5 अक्टूबर को होने वाली आईजी, एसपी कांफ्रेंस स्थगित कर दी गई है। उन्होंने बताया कि अगली तारीख जल्द ही तय की जाएगी।
सुब्रत साहू ने आईजी, एसपी को जो व्हाट्सएप मैसेज भेजा था, उसमें लिखा था कि आप सभी डेटा तैयार रखें, जल्द ही कांफ्रेंस की अगली डेट की सूचना दी जाएगी।

Next Story