Begin typing your search above and press return to search.

दावेदार ज्यादा.. अध्यक्ष पद कम.. फँसा पेंच .. कल फिर होगी बैठक.. फिर भी नही बनी सर्वसम्मति तो अंतिम फ़ैसला दिल्ली पर ..

दावेदार ज्यादा.. अध्यक्ष पद कम.. फँसा पेंच .. कल फिर होगी बैठक.. फिर भी नही बनी सर्वसम्मति तो अंतिम फ़ैसला दिल्ली पर ..
X
By NPG News

रायपुर,8 दिसंबर 2020। निगम मंडल के लिए आयोजित बैठक आख़िरकार कल देर शाम को फिर होगी। निगम मंडल के अध्यक्ष पदों के लिए नाम हालाँकि देर शाम तैरने लगे थे, लेकिन कल देर शाम छ बजे फिर बैठक होनी है।
दरअसल मसला फंसा है निगम मंडल के अध्यक्ष पदों के लिए। खबरें हैं कि, 90 विधानसभा क्षेत्रों में योग्य दावेदारों या कि इच्छुकों की कमी नहीं है, चुंकि योग्य सभी है और अध्यक्ष पद बेहद कम है नतीजतन मसला फँस रहा है।
खबरें जिनकी पुष्टि नही है वे कहती हैं कि निगम मंडल की इस दूसरी किश्त के अध्यक्ष पदों पर भी कुछ विधायकों के भी नाम आ सकते हैं। दावा यह भी है कि दो नाम चकित कर सकते हैं क्योंकि ये दो नाम ना तो संगठन से हैं और ना ही ये नाम विधायकों से है।
निगम मंडल के अध्यक्ष पदों पर कार्यकर्ताओं की रुचि होना स्वाभाविक है और हर विधानसभा क्षेत्र में योग्यता की कमी नहीं है इस वजह से पेंच फँस रहा है। सूत्रों के अनुसार कल शाम फिर बैठक होनी है और शायद तब कोई फ़ार्मूला कार आमद चल निकले। वर्ना अंतिम फ़ैसला तो दिल्ली को ही करना है।

Next Story