Begin typing your search above and press return to search.

मुँगेली,19 जनवरी 2019। तेज रफ़्तार फ़ॉलो वाहन की ठोकर से एक बालक गंभीर रुप से आहत हो गया। बहुत तेज रफ़्तार से चल रहे फ़ॉलो वाहन की ठोकर से बच्चे का एक पाँव टूट गया है। हादसे के बाद भी फ़ॉलो वाहन नहीं रुका और फ़ॉलो चालक गाड़ी को भगा ले गया।
बालक को तत्काल स्थानीय अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सिम्स रेफर कर दिया गया है।घायल बालक का बायाँ पांव टूट गया है।
फ़ॉलो वाहन पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह को रिसिव्ह करने निकला था। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह नगर पालिका के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आ रहे थे। फ़ॉलो वाहन उन्हें लेने जा रहा था, तब यह हादसा हुआ।
Next Story
