Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य सचिव आरपी मंडल ने बिलासपुर का किया दौरा, विधायक शैलेश पांडेय से अरपा परियोजना के संबंध में विस्तार से की चर्चा
रायपुर 10 जुलाई 2020। राज्य सरकार के मुख्य सचिव आरपी मंडल ने आज बिलासपुर का दौरा किया। इस दौरान मुख्य सचिव ने शहर के महत्वाकांक्षी अरपा परियोजना की विस्तार से चर्चा विधायक शैलेश पांडेय के साथ की। मुख्यमंत्री और मंत्री की मंशा के अनुसार बिलासपुर की जनता की वर्षों की आवाज़ अब पूरी होने जा रही है।
अरपा के दोनों तरफ नाले और सुंदर सड़क जल्द ही पूरी हो जाएगी। साथ ही दो बड़े बैराज बनेंगे और अरपा में 12 महीने पानी रहेगा। इस बारे में विधायक शैलेश पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि,
”आज मुख्य सचिव से विस्तार में चर्चा हुई और उन्होंने आश्वासन दिया है कि बिलासपुर की आवाज़ और इक्षा के अनुसार ही अरपा का विकास किया जाएगा और अरपा में गंदा पानी अब आगे से नहीं जाएगा।”
Next Story