Begin typing your search above and press return to search.

मुख्यमंत्री की तबीयत बिगड़ी, सीने में भारीपन की शिकायत….अस्पताल में किए गए एडमिट

मुख्यमंत्री की तबीयत बिगड़ी, सीने में भारीपन की शिकायत….अस्पताल में किए गए एडमिट
X
By NPG News

जयपुर 27 अगस्त 2021। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ गई। गुरुवार देर रात गहलोत को सीने में कुछ तकलीफ और दर्द हुआ। इस पर शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री निवास का स्टाफ और चिकित्सा मंत्री डाक्टर रघु शर्मा उन्हे एसएमएस अस्पताल लेकर गए जहां ईसीजी और अन्य जांचे करवाई गई। उनके एक आर्टरी में ब्लाकेज होने की बात सामने आई है। अशोक गहलोत के सीने में उठे तेज दर्द के बाद जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में उनकी एंजियोप्लास्टी की गई है। गहलोत की एक आर्टरी में 90 फीसदी ब्लाकेज पाया गया। उसके बाद उन्हें एक स्‍टेंट लगाया गया है। उनका स्वास्थ्य अब ठीक बताया जा रहा है।

मुख्यमंत्री गहलोत ने ट्वीट किया, ‘कल से पोस्ट कोविड इफेक्ट की वजह से मेरी तबियत खराब है। मेरे सीने में तेज दर्द हो रहा है. एसएमएस हॉस्पिटल में सीटी Angio करवाया है। एंजियोप्लास्टी की जाएगी। मुझे खुशी है कि मेरा इलाज एसएमएस हॉस्पिटल में हो रहा है। मैं ठीक हूं और जल्द ही वापस आऊंगा। आप सभी की दुआएं और आशीर्वाद मेरे साथ है।

बताया जा रहा है कि एंजियोप्लास्टी के बाद गहलोत को संभवतया 24 घंटे सवाई मानसिंह अस्पताल में आब्जर्वेशन में रखा जाएगा। एसएमएस के वरिष्ठ चिकित्सक उनके स्वास्थ्य पर लगातार निगरानी रखे हुए हैं। अस्पताल के डाक्टरों के मुताबिक गहलोत को सीसीयू में भर्ती कराया गया है। स्कैनिंग के दौरान पता चला कि एक धमनी में ब्लाकेज है। गहलोत का आज शाम दिल्ली जाने का कार्यक्रम था। वहां उनकी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से उनकी मुलाकात होनी थी।

बता दें कि सीएम अशोक गहलोत की उम्र इस वक्त 70 साल है. वह तीसरी बार दिसंबर, 2018 में राजस्थान के मुख्यमंत्री बने। इससे पहले साल 1998 से 2003 तक और 2008 से 2013 तक वो राजस्थान के सीएम रह चुके हैं।

Next Story