Begin typing your search above and press return to search.

मुख्यमंत्री ने खुद को बता दिया पूर्व मुख्यमंत्री…..चुनाव प्रचार के आखिरी दिन मुख्यमंत्री की फिसली जुबान….अब विपक्ष ले रहा है खूब चटकारे

मुख्यमंत्री ने खुद को बता दिया पूर्व मुख्यमंत्री…..चुनाव प्रचार के आखिरी दिन मुख्यमंत्री की फिसली जुबान….अब विपक्ष ले रहा है खूब चटकारे
X
By NPG News

मंदसौर 1 नवंबर 2020। 3 नवंबर को मध्यप्रदेश में उपचुनाव के लिए वोट डाले जायेंगे। 28 सीटों पर हो रहे प्रचार का आज आखिरी दिन है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मंदसौर जिले की सुवासरा विधानसभा सीट पर रविवार को प्रचार के लिए पहुंचे। इसी कड़ी में सीएम शिवराज सिंह चौहान भी मीडिया से बात करते हुए जल्दबाजी में खुद को ‘पूर्व सीएम’ बता गए। दरअसल वह कांग्रेस के नेताओं के विवादित बयानों को लेकर विपक्षी पार्टी पर निशाना साध रहे थे। उसी दौरान उनकी जबान फिसली और वह खुद हो पूर्व सीएम बोल बैठे। सुवासरा में रोड शो के बाद पत्रकारों से चर्चा में सीएम शिवराजसिंह चौहान ने खुद को पूर्व सीएम बता दिया।

शिवराज सिंह ने कहा कि “ये हंसी और मजाक मध्य प्रदेश और भारत की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी। कांग्रेस ने चुनाव को तमाशा बना दिया है। कभी आप माता-बहनों का अपमान करो, कभी आप पूर्व मुख्यमंत्री को नालायक और भूखा-नंगा कहो। नेताओं के लिए कुत्ते जैसे शब्दों का इस्तेमाल करो। ये मध्य प्रदेश की संस्कृति और संस्कार नहीं हैं कमलनाथ जी। भाजपा के लिए मुद्दा विकास है, आत्मनिर्भर भारत बनाने और जनता के कल्याण के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस सिर्फ गालियां देने के लिए चुनाव लड़ रही है।”

बता दें कि बीते दिनों मध्य प्रदेश के अशोकनगर में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस नेता दिनेश गुर्जर ने शिवराज सिंह को ‘भूखे-नंगे परिवार’ का बता दिया था। इसे लेकर काफी हंगामा हुआ था और कांग्रेस ने खुद को दिनेश गुर्जर के बयान से अलग कर लिया था।

Next Story