Begin typing your search above and press return to search.

मुख्यमंत्री ने दिया इस्तीफा: राजभवन पहुंचकर राज्यपाल को सौंफा … अब CM की दौड़ में ये नाम

मुख्यमंत्री ने दिया इस्तीफा: राजभवन पहुंचकर राज्यपाल को सौंफा … अब CM की दौड़ में ये नाम
X
By NPG News

नईदिल्ली 9 मार्च 2021. उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को इस्तीफा सौंफा. बीते कुछ दिनों से यह चर्चा थी कि बीजेपी आलाकमान ने उत्तराखंड में नेतृत्व बदलने का फैसला किया है. इसी सिलसिले में रावत को दिल्ली तलब किया गया था. आखिरकार दिल्ली से वापस अपने के बाद उन्होंने पद छोड़ दिया है. अब से कुछ देर में त्रिवेंद्र सिंह रावत की प्रेस कॉन्फ्रेंस है.

भाजपा के कई विधायकों द्वारा नाराजगी व्यक्त करने के बाद त्रिवेंद्र सिंह रावत के मुख्यमंत्री बने रहने पर संकट जारी था. जिसके बाद केंद्रीय नेतृत्व बीते दो दिनों से मंथन कर रहा था. और तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि त्रिवेंद्र सिंह रावत की सीएम पद से छुट्टी हो सकती है.

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बाद उत्तराखंड की कुर्सी के सबसे प्रमुख दावेदारों में धन सिंह रावत का नाम सबसे आगे है. त्रिवेंद्र कैबिनेट में उच्च शिक्षा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धन सिंह रावत को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का करीबी माना जाता है. इसके साथ ही उन्हें संघ का आशीर्वाद भी प्राप्त है. जमीनी नेता के रूप में अपनी पहचान रखने वाले धन सिंह रावत भाजपा को इस वजह से भी मुफीद हैं क्योंकि राज्य में अगले वर्ष ही चुनाव होने हैं. इसके साथ ही उनके नाम पर सीएम त्रिवेंद्र को भी सहमति देने में आसानी होगी जो धन सिंह के पक्ष में जा रहा है। हालांकि दूसरे दावेदार भी हैं.

उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री की रेस में राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी, नैनीताल से लोकसभा सांसद अजय भट्ट का भी नाम आगे है. तीनों में से किसी एक को नया मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है. हालांकि, सतपाल महाराज ने इस सिलसिले में संघ के प्रमुख नेताओं से मुलाकात भी की थी. कहा जा रहा है कि नए सीएम के लिए सतपाल महाराज के नाम पर भी चर्चा चल रही है.

Next Story