Begin typing your search above and press return to search.

मुख्यमंत्री ने की छत्तीसगढ़ पुलिस की तारीफ, बोले- बेहतर कानून व्यवस्था से जनता का विश्वास बढ़ा, छत्तीसगढ़ की पुलिसिंग देश में दूसरे नंबर पर

मुख्यमंत्री ने की छत्तीसगढ़ पुलिस की तारीफ, बोले- बेहतर कानून व्यवस्था से जनता का विश्वास बढ़ा, छत्तीसगढ़ की पुलिसिंग देश में दूसरे नंबर पर
X
By NPG News

रायपुर, 26 फरवरी 2021 । छत्तीसगढ़ विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित हुआ। इससे पहले सदन में हुई चर्चा का जवाब देते हुये प्रदेश की कानून व्यवस्था पर श्री भूपेश बघेल ने कहा कि प्रदेश में कानून का राज है। राज्य में कानून व्यवस्था है इसका प्रमाण यह है कि टाटा ट्रस्ट की ओर से जारी इंडिया जस्टिस रिपोर्ट 2020 में छत्तीसगढ़ की पुलिसिंग को देशभर में दूसरा स्थान मिला है। हमारे पुलिस अधिकारी, कर्मचारी अच्छे से काम कर रहे हैं। इसी का परिणाम है कि त्वरित गति अपराधियों को पकड़ा भी जा रहा है। दूसरे प्रदेशों से अपराध संचालित हो रहे हैं, फिर भी छत्तीसगढ़ पुलिस तत्काल कार्रवाई कर रही है।

हम बेहतर कानून व्यवस्था देने में सफल रहे हैं। प्रदेश में नक्सली घटनाएं कम हुई है। इससे 13 साल से बंद स्कूल फिर से खुले हैं। स्वास्थ्य, शिक्षा, सुपोषण, मलेरिया उन्मूलन जैसे क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल हुई है। लोगों का विश्वास शासन पर बढ़ा है।

Next Story