Begin typing your search above and press return to search.

मुख्यमंत्री को हुआ कोरोना: खुद को किया सेल्फ आइसोलेट…. हाल में हरिद्वार कुंभ में भी हुए थे शामिल

मुख्यमंत्री को हुआ कोरोना: खुद को किया सेल्फ आइसोलेट…. हाल में हरिद्वार कुंभ में भी हुए थे शामिल
X
By NPG News

नईदिल्ली 22 मार्च 2021. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने ट्वीट करके बताया है कि वो कोरोना वायरस टेस्ट में पॉज़िटिव पाए गए हैं. उन्होंने ट्वीट किया कि उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है और उन्हें कोई परेशानी नहीं है. मुख्यमंत्री रावत ने कहा, ‘मेरी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. मैं ठीक हूं और मुझे कोई परेशानी नहीं है. डॉक्टर्स की निगरानी में मैंने स्वयं को आइसोलेट कर लिया है.’ रावत ने कहा, ‘आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे निकट संपर्क में आयें हैं, कृपया सावधानी बरतें और अपनी जांच करवाएं. मैं सभी के कुशल स्वास्थ्य की कामना करता हूं.’

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री सीएम तीरथ सिंह रावत आज से तीन दिन के दौरे में दिल्ली जाने वाले थे । वह दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सहित कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करनी थी। सीएम दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्रियों सहित पीएम मोदी को भी हरिद्वार में चल रहे कुंभ में आने का न्यौता भी देते। फिलहाल, उनके कोरोना पॉजिटिव होने के बाद अब वह दिल्ली नहीं जा सकेंगे।

तीरथ से पहले पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। उनका दिल्ली एम्स में इलाज चला था। चिंता की बात है कि उत्तराखंड में पिछले दो महीने के दौरान इस सप्ताह सबसे अधिक कोरोना मरीज मिले हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग की मुश्किल बढ़ गई है। संक्रमण की रफ्तार इसी तरह बढ़ी तो राज्य में लोगों के लिए परेशानी खड़ी हो सकती है। राज्य में बीते सप्ताह कोरोना के कुल 557 नए मरीज मिले हैं। पिछले दो महीनों के दौरान एक सप्ताह में यह मरीजों की सर्वाधिक संख्या है। इस सप्ताह संक्रमण की दर भी 0.79 रही जो दो महीने के दौरान सर्वाधिक है। कोरोना काल के 53 वें सप्ताह के दौरान राज्य में कुल 557 नए मरीज मिले। 372 मरीज इलाज के बाद ठीक हुए सप्ताह में केवल दो मरीजों की मौत हुई जबकि 10 मरीज दूसरे राज्यों में चले गए।

Next Story