Begin typing your search above and press return to search.

रायपुर, 2 जनवरी 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पिछले एक-दो दिनों से प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हो रही बारिश से उपार्जन केन्द्रों में रखे धान को बचाने के लिए समुचित इंतजाम करने के निर्देश सभी जिला कलेक्टरों को दिए है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि धान को व्यवस्थित तरीके से तालपत्री से ढक कर रखा जाए और उपार्जन केन्द्रों में पानी निकासी की भी समुचित व्यवस्था रहे ताकि निचले हिस्से का धान खराब न होने पाए।
मुख्यमंत्री ने खाद्य विभाग के अधिकारियों को उपार्जन केन्दों से धान की कस्टम मिलिंग में तेजी लाने के निर्देश भी दिए है। मुख्यमंत्री ने किसानों को सलाह दी है कि कि वे अपने धान को मौसम देखकर ही बेचने लाए ताकि उनके धान में नमी न आने पाए।
Next Story
