Begin typing your search above and press return to search.

हादसे का शिकार बिलासपुर के जिम ट्रेनर के इलाज के लिए मुख्यमंत्री आगे आए, राशि की स्वीकृत, जिम ट्रेनर के दोस्त चाय बेचकर पैसा एकत्रित कर रहे थे

हादसे का शिकार बिलासपुर के जिम ट्रेनर के इलाज के लिए मुख्यमंत्री आगे आए, राशि की स्वीकृत, जिम ट्रेनर के दोस्त चाय बेचकर पैसा एकत्रित कर रहे थे
X
By NPG News

बिलासपुर, 31 मार्च 2021। सड़क हादसे में गंभीर रूप से जख्मी जिम ट्रेनर के इलाज के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पहल करते हुए राशि स्वीकृत की है। आज इसके लिए आदेश भी जारी हो गया।
जिम ट्रेनर के दोस्तों ने धन का बंदोबस्त करने के लिए नायाब तरीका अपनाया। बिलासपुर के कंपनी गार्डन और रिवर व्यू के पास दोस्त चाय बेच रहे थे। पहले दिन दस हजार रुपए इकठ्ठा भी किया।
सरकंडा के बहतराई चैक पर रहने वाले विक्रांत प्रकाश नूतन कालोनी के चैक के पास ख़़ड़े थे, तभी एक एक वाहन ने लापरवाही पूवर्क वाहन चलाते हुए उन्हें जमकर ठोकर मार दी। इस घटना में विक्रांत प्रकाश गंभीर रुम से जख्मी हो गए। उन्हें बिलासपुर के निजी अस्पताल में भरती कराया गया। डाक्टरों ने उन्हें हेड इंज्यूरी बताया।
जिम ट्रेनर की मां और बहन ने पहले अपना जमापूंजी से इलाज कराया। लेकिन, बाद में डाक्टरों ने इलाज के लिए छह लाख रुपए खर्च बताया तो उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। इतना पैसा जुटा पाना उनके लिए संभव नहीं था। इस पर विक्रांत के दोस्त आगे आए। और चाय बेचकर पैसा जुटाना शुरू किया। दोस्तों को देखकर कुछ सामाजिक संगठनों ने भी मदद की।
मुख्यमंत्री ने आज इसके लिए एक लाख आठ हजार रुपए स्वीकृत किया। स्वीकृति आदेश में स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि इस पैकेज में ही अस्पताल को इलाज करना होगा। अगर इससे अधिक पैसे मांगे गए तो अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। विक्रांत का बिलासपुर के किम्स अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Next Story