Begin typing your search above and press return to search.

मुख्यमंत्री भूपेश ने बीजेपी पर कसा तंज, बोले- भाजपा चाहती ही नहीं की किसानों के खातों में पैसे पहुंचे…. इसलिए बार-बार रोड़ा अटकाने का काम कर रही

मुख्यमंत्री भूपेश ने बीजेपी पर कसा तंज, बोले- भाजपा चाहती ही नहीं की किसानों के खातों में पैसे पहुंचे…. इसलिए बार-बार रोड़ा अटकाने का काम कर रही
X
By NPG News

रायपुर 15 दिसंबर 2020. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरगुजा से पांच दिवसीय दौरे के बाद देर शाम रायपुर हैलीपैड पहुंचे. यहां पर इन्होंने पत्रकरों से अपने दौरे को लेकर चर्चा भी की. मुख्यमंत्री ने हैलीपैड में पत्रकरों से चर्चा करते हुए कहा कि, सरगुजा सम्भाग में सभी कार्यकर्ताओं, अधिकारियों से मुलाकात हुई. विकास कार्यो की सौगात दी गई. सभी जिलों में गौठानो का निरीक्षण किया गया है.

वहीं जूदेव मामले में पूछे गए सवाल को लेकर कहा कि, यदि वो कह रहे हैं तो ठीक ही कह रहे होंगे, अपने अनुभव के आधार पर कह रहे होंगे.

किसानों पर भाजपा नेताओं के बयान पर कहा- किसानों को अर्बन नक्सली कह कर बदनाम किया जा रहा है. किसानों को कोई लाभ नही दिला पा रहे तो कम से कम उन्हें बदनाम न करें.

रमन सिंह के बयान पर कहा- 15 साल जब हम विपक्ष में रहे तब नही डरे तो अब क्या डरेंगे. हम तो किसानों के हक का पैसा किश्तों में दे रहे हैं. सही समय पर हमने किसानों के खातों में पैसा डाला है.
मुख्यमंत्री भूपेश ने केंद्र से पत्र आने को लेकर कहा- छत्तीसगढ़ में भी भाजपा चाहती ही नहीं की किसानों के खातों में पैसे पहुंचे. इसलिए बार-बार रोड़ा अटकाने का काम कर रही है. केंद्र सरकार को बर्दाश्त ही नही हो रहा है कि किसानों को कुछ दिया जाए.
वहीँ निगम मंडल की सूची को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि- कार्यकर्ताओं को हमने नगरीय निकाय चुनाव में ज़िम्मेदारी दी, पंचायती राज में चुना गया, निगम मंडल में भी नियुक्तियां कर दी है… अब जो बचे हैं उन्हें भी जल्दी कर दिया जाएगा…

Next Story