Begin typing your search above and press return to search.

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय माधव सिंह ध्रुव के निवास पर जाकर परिजनों से की भेंट… ध्रुव के साथ बिताए पलों को किया याद…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय माधव सिंह ध्रुव के निवास पर जाकर परिजनों से की भेंट… ध्रुव के साथ बिताए पलों को किया याद…
X
By NPG News

धमतरी 27 फरवरी 2021. प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज माघ पूर्णिमा के अवसर पर सिहावा स्थित कर्णेश्वर मेला में शिरकत की. इस दौरान उन्होंने सबसे पहले अविभाजित मध्यप्रदेश में कैबिनेट मंत्री रह चुके स्वर्गीय माधव सिंह ध्रुव के गृह ग्राम सिरसिदा में स्थित निवास में जाकर परिवारजनों से भेंट की. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ध्रुव के छायाचित्र पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी. उन्होंने दिवंगत पूर्व मंत्री की पत्नी लागेश्वरी ध्रुव, पुत्र पंकज ध्रुव एवं पन्ना ध्रुव, पुत्री अमिता ध्रुव, स्थानीय सरपंच एवं पुत्रवधू दिशा ध्रुव सहित अन्य परिजनों से आत्मीय भेंट की. मुख्यमंत्री ने इस दौरान अविभाजित मध्यप्रदेश में दिवंगत ध्रुव के साथ बिताए पलों तथा उनके मार्गदर्शन का अनुभव साझा करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. मुख्यमंत्री ने ध्रुव के परिजनों के साथ सामूहिक फोटो भी खिंचाई.
इस अवसर पर प्रदेश के आबकारी एवं उद्योग मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, सिहावा विधायक एवं मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष डाॅ.लक्ष्मी ध्रुव, पूर्व विधायक हर्षद मेहता, अंबिका मरकाम सहित वरिष्ठ जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे. उल्लेखनीय है कि माधव सिंह ध्रुव अविभाजित मध्यप्रदेश के सिहावा विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 1977 से 1993 के बीच चार बार विधायक रह चुके हैं. इस दौरान वे वन, आदिम जाति कल्याण, पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक सहित नर्मदा घाटी परियोजना मंत्री तथा संसदीय सचिव के पद पर रहे। ध्रुव का निधन 68 वर्ष की आयु में 22 अक्टूबर 2020 को हृदय गति रुकने से हो गई थी.

Next Story