Begin typing your search above and press return to search.

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ऑक्सिजन की कमी से जूझते लखनऊ के मेदांता अस्पताल के लिए रायपुर से भेजा ऑक्सिजन का टैंकर

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने ऑक्सिजन की कमी से जूझते लखनऊ के मेदांता अस्पताल के लिए रायपुर से भेजा ऑक्सिजन का टैंकर
X
By NPG News

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की लखनऊ की मदद की पहल पर मुख्यमंत्री ने तत्काल की व्यवस्था….

रायपुर 25 अप्रैल 2021। लखनऊ में कोरोना के मरीज़ों के उपचार में ऑक्सिजन की भारी कमी को देखते हुए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने लखनऊ के मेदांता अस्पताल की ऑक्सिजन आपूर्ति के लिये एक टैंकर ऑक्सिजन की तत्काल व्यवस्था कर उसे लखनऊ के लिये रवाना भी कर दिया है ।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह व्यवस्था अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी की ऑक्सिजन की कमी से जूझते लखनऊ की मदद के आह्वान पर की ।श्रीमती प्रियंका गांधी ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से दूरभाष पर चर्चा के दौरान यह आग्रह किया था ।

16 टन ऑक्सिजन का यह टैंकर क्रमांक CG-04 JB 1665
रायपुर से लखनऊ के लिये आज रवाना भी हो गया है । उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ सरकार अपने राज्य के मरीज़ों के उपयोग में आने वाली ऑक्सिजन के बाद बची अतिरिक्त ऑक्सिजन को लगातार अन्य राज्यों को उपलब्ध करा रही है ।

Next Story