Begin typing your search above and press return to search.
विपक्ष पर बरसे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और मंत्री सिंहदेव .. बोले “लोकतांत्रिक इतिहास का काला दिन.. आसंदी पर कागज फेंकना निंदनीय है”

रायपुर,16 मार्च 2020। विधानसभा में शून्यकाल को रोक सदन की कार्यवाही कोरोना की वजह से स्थगित करने के दौरान विपक्ष के हंगामे और कार्यसूची को फाड़ कर फेंके जाने के मसले पर सत्तापक्ष ने गहरी नाराज़गी जताई।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा
“यह सदन के इतिहास की शर्मनाक घटना है.. कोरोना वायरस में बचाव ही सुरक्षा..काग़ज़ फाड़ कर इतने वरिष्ठ पद की ओर फेंकना शर्मनाक है”
वहीं स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने कहा
“आसंदी पर काग़ज़ फेंकना.. स्तब्ध करता है.. यह लोकतंत्र के इतिहास में काला दिन है”
जबकि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव मीडिया को यह बयान दे रहे थे, विपक्ष सदन के भीतर धरने पर बैठा हुआ था।
Next Story
