Begin typing your search above and press return to search.

बिग ब्रेकिंगः चीफ जस्टिस का आदेश जारी….अरुप कुमार गोस्वामी छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के तो जस्टिस प्रशांत मिश्रा आंध्रप्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश होंगे, 8 हाईकोर्ट को मिले नया सीजे, देखें सूची….

बिग ब्रेकिंगः चीफ जस्टिस का आदेश जारी….अरुप कुमार गोस्वामी छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के तो जस्टिस प्रशांत मिश्रा आंध्रप्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश होंगे, 8 हाईकोर्ट को मिले नया सीजे, देखें सूची….
X
By NPG News

नयी दिल्ली 9 अक्टूबर 2021. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश पर आठ हाईकोर्ट में नए मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति की है। इसके अलावा चार हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों का तबादला भी किया है। कलकत्ता हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश राजेश बिंदल को इलाहाबाद हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के जज प्रकाश श्रीवास्तव अब कलकत्ता हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश होंगे।

शनिवार को बताया गया कि कलकत्ता हाईकोर्ट के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश राजेश बिंदल को इलाहाबाद हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया है. वहीं, मेघालय हाईकोर्ट के जज रंजीत वी मोरे को मेघालय का चीफ जस्टिस नियुक्त कर दिया गया है. कर्नाटक हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा को तेलंगाना हाईकोर्ट का, तो मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के जज प्रकाश श्रीवास्तव को कलकत्ता हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस बनाया गया है. हिमाचल प्रदेश के चीफ जस्टिस आरवी मालीमाथ अब मध्यप्रदेश के चीफ जस्टिस होंगे, जबकि इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज रितु राज अवस्थी कर्नाटक हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस नियुक्त किये गये हैं.

कर्नाटक हाईकोर्ट के जज अरविंद कुमार को गुजरात हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त कर दिया गया है, जबकि छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जज प्रशांत कुमार मिश्रा को आंध्रप्रदेश हाईकोर्ट का जज नियुक्त किया गया है. राष्ट्रपति ने 5 मुख्य न्यायाधीशों के तबादले भी किये हैं. त्रिपुरा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एए कुरेशी राजस्थान हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस बनाये गये हैं, तो राजस्थान हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस इंद्रजीत महंती अब त्रिपुरा के मुख्य न्यायाधीश होंगे.

मध्यप्रदेश के चीफ जस्टिस मोहम्मद रफीक को हिमाचल प्रदेश का, मेघालय हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश विश्वनाथ समद्दार को सिक्किम हाईकोर्ट का और आंध्रप्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एके गोस्वामी को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बना दिया गया है.

Next Story