Begin typing your search above and press return to search.

जजों की नियुक्ति की रिपोर्टिंग से चीफ जस्टिस नाराज…. मीडिया को जिम्मेदार होने की दी नसीहत

जजों की नियुक्ति की रिपोर्टिंग से चीफ जस्टिस नाराज…. मीडिया को जिम्मेदार होने की दी नसीहत
X
By NPG News

नई दिल्ली 19 अगस्त 2021. भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस एनवी रमना ने आज कहा कि वह सुप्रीम कोर्ट के नए न्यायाधीशों की नियुक्ति से जुड़ी कॉलेजियम की सिफारिशों पर मीडिया रिपोर्टों से “बेहद परेशान” हैं. उन्होंने मीडिया से ऐसी खबरों की रिपोर्टिंग में “जिम्मेदार” होने का आग्रह किया. CJI ने कहा कि किसी भी औपचारिक घोषणा से पहले ही नियुक्तियों पर रिपोर्ट “प्रतिकूल” हैं. जस्टिस नवीन सिन्हा की विदाई के मौके पर मुख्य न्यायाधीश ने कहा, “जजों की नियुक्ति की प्रक्रिया पवित्र है और इससे कुछ गरिमा जुड़ी हुई है. मीडिया मित्रों को इस प्रक्रिया की पवित्रता को समझना और पहचानना चाहिए.”

जस्टिस रमना ने कहा, “ऐसी गैर-जिम्मेदार रिपोर्टिंग और अटकलों के कारण उज्ज्वल प्रतिभाओं के योग्य लोगों के कैरियर को आघात पहुंचने के कई उदाहरण हैं. यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है और मैं इससे बेहद परेशान हूं. मैं इस तरह के गंभीर मामलों पर अटकलें नहीं लगाने में वरिष्ठ पत्रकारों और मीडिया घरानों द्वारा प्रदर्शित परिपक्वता और जिम्मेदारी की सराहना करता हूं.”

इससे पहले आज कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि जस्टिस रमना की अगुवाई में सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने शीर्ष अदालत में पदोन्नति के लिए 9 जजों के नाम की सिफारिश की है. इनमें जस्टिस बीवी नागरत्ना भी शामिल हैं, जो 2027 में भारत की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश बन सकती हैं.

Next Story