Begin typing your search above and press return to search.

मुख्य आर्थिक सलाहकार ने दिया इस्तीफा: देश के मुख्य आर्थिक सलाहकार केवी सुब्रमण्यम ने दिया इस्तीफा, पीएम मोदी को लेकर कही ये बा

मुख्य आर्थिक सलाहकार ने दिया इस्तीफा: देश के मुख्य आर्थिक सलाहकार केवी सुब्रमण्यम ने दिया इस्तीफा, पीएम मोदी को लेकर कही ये बा
X
By NPG News

नई दिल्ली 08 अक्टूबर 2021. सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार K V Subramanian ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने कहा कि उनका कार्यकाल पूरा हो गया है और अब वे फिर से एकेडमिक फील्ड में वापस लौटेंगे.

जानकारी के मुताबिक उन्होंने भारत सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार के रूप में अपना 3 साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद शिक्षा जगत में वापस लौटने का फैसला किया है. उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक नोट शेयर करते हुए कहा कि राष्ट्र की सेवा करना एक परम सौभाग्य रहा है और मुझे अद्भुत समर्थन और प्रोत्साहन मिला है.

अपने कार्यकाल के बारे में बोलते हुए केवी सुब्रमण्यम ने कहा कि मुझे सरकार के भीतर से जबरदस्त प्रोत्साहन और समर्थन मिला है और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मेरे संबंध भी अच्चे रहे। इसके अलावा अपने प्रोफेशनल जीवन के करीब तीन दशकों में मुझे अभी तक माननीय प्रधान मंत्री, श्री नरेंद्र मोदीजी से अधिक प्रेरक नेता कोई नहीं मिला। केवी सुब्रमण्यम ने कहा कि पीएम मोदी की आर्थिक नीति की समझने की उनकी समझ काफी बेहतर है।

Next Story