वीकली समर स्पेशल ट्रेन: गोंदिया–रक्सौल–गोंदिया के बीच इस दिन से चलेगी वीकली समर स्पेशल ट्रेन, मिलेगी कंफर्म बर्थ की सुविधा....

Summer Special Train
Summer Special Train SECR News: बिलासपुर। रेलवे प्रशासन ने ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल से गाड़ी संख्या 08867/08868 (गोंदिया–रक्सौल–गोंदिया) साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में 10-10 फेरों के लिए संचालित की जाएगी। खास बात ये, इस स्पेशल ट्रेन में यात्रियों को कंफर्म बर्थ की सुविधा मिलेगी।
जानिए कैसे चलेगी समर वीकली स्पेशल ट्रेन
गाड़ी संख्या 08867 (गोंदिया–रक्सौल) साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन 25 अप्रैल 2026 से 27 जून 2026 तक प्रत्येक शनिवार को गोंदिया से (सुबह 06:30) बजे प्रस्थान कर डोंगरगढ़ (07:30/07:32), राजनांदगांव (07:58/08:00), दुर्ग (08:35/08:40), रायपुर (09:30/09:35), भाटापारा (10:25/10:27),
बिलासपुर (11:40/11:50), चांपा (12:45/12:47), रायगढ़ (13:45/13:47), झारसुगुड़ा (15:30/15:35), राउरकेला (17:15/17:25), रांची (20:45/20:55), बोकारो स्टील सिटी (23:40/23:45), चंद्रपुरा जंक्शन (00:20/00:25), धनबाद जंक्शन (02:10/02:15), चितरंजन (04:14/04:16), मधुपुर जंक्शन (04:53/04:55), जसीडीह (05:25/05:27), झाझा (07:10/07:15), किऊल जंक्शन (07:56/07:58), बरौनी जंक्शन (10:40/10:50), समस्तीपुर जंक्शन (12:20/12:25), दरभंगा जंक्शन (13:25/13:30), एवं सीतामढ़ी जंक्शन (14:55/15:00) होते हुए 17:00 बजे रक्सौल पहुंचेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 08868 (रक्सौल–गोंदिया) साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन 26 अप्रैल 2026 से 28 जून 2026 तक प्रत्येक रविवार को रक्सौल से (19:10) बजे प्रस्थान कर सीतामढ़ी जंक्शन (20:50/20:55), दरभंगा जंक्शन (22:40/22:45), समस्तीपुर जंक्शन (00:25/00:30), बरौनी जंक्शन (02:10/02:20), किऊल जंक्शन (04:20/04:22), झाझा (06:00/06:05), जसीडीह (06:40/06:42),
मधुपुर जंक्शन (07:20/07:22), चितरंजन (08:20/08:22), धनबाद जंक्शन (10:50/10:55), चंद्रपुरा (12:28/12:30), बोकारो स्टील सिटी (13:30/13:35), रांची (15:45/15:55), राउरकेला (19:20/19:30), झारसुगुड़ा (22:10/22:15), रायगढ़ (23:08/23:10), चांपा (00:15/00:17), बिलासपुर (01:20/01:30), भाटापारा (02:10/02:12), रायपुर (03:05/03:10), दुर्ग (04:10/04:15), राजनांदगांव (04:45/04:47) एवं डोंगरगढ़ (05:15/05:17) होते हुए 07:00 बजे गोंदिया पहुंचेगी।
20 ICF कोच की मिलेगी सुविधा
समर स्पेशल ट्रेन एसएलआरडी - 2, सामान्य - 4, शयनयान - 10 एवं 3एसी - 4 सहित कुल 20 (ICF) कोच से संचालित होगी।
स्पेशल ट्रेन का रूट व स्टापेज
समर स्पेशल ट्रेन गोंदिया, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, चांपा, रायगढ़, झारसुगुड़ा, राउरकेला, रांची, बोकारो स्टील सिटी, बरौनी, दरभंगा, समस्तीपुर, एवं सीतामढ़ी होते हुए रक्सौल तक जाएगी।
रेल प्रशासन द्वारा यह विशेष ट्रेन यात्रियों की सुविधा एवं ग्रीष्मकालीन भीड़ को नियंत्रित करने हेतु चलाई जा रही है। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील करते हुए कहा, वीकली समर स्पेशल ट्रेनों की समय-सारिणी और ठहराव संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर अवश्य देखें | इसके अतिरिक्त, यात्री NTES ऐप डाउनलोड कर ट्रेन की वास्तविक समय स्थिति की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।
Tags
-
Home
-
Menu
