Begin typing your search above and press return to search.

Watch Video: वकील या विलेन? कोर्ट में महिला वकील की गुंडागर्दी, क्लाइंट को पीटा, हार्ट पेशेंट मां को धक्का, वीडियो बनाने वाले का कॉलर पकड़ा

Watch Video: फैमिली कोर्ट में महिला वकील की दबंगई सामने आई है। फीस के नाम से विवाद होने पर महिला वकील ने अपनी ही क्लाइंट की जमकर पिटाई कर दी। बीच बचाव करने आई क्लाइंट की हार्ट पेशेंट मां से भी झूमाझटकी कर धक्का दे दिया। वही वीडियो बनाने वाले युवक कभी कॉलर पकड़ लिया और मोबाइल छीनने की कोशिश की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Watch Video: वकील या विलेन? कोर्ट में महिला वकील की गुंडागर्दी, क्लाइंट को पीटा, हार्ट पेशेंट मां को धक्का, वीडियो बनाने वाले का कॉलर पकड़ा
X

Watch Video

By Radhakishan Sharma

Watch Video: बिलासपुर। कुटुम्ब न्यायालय में गुरुवार को महिला वकील ने जमकर दबंगई दिखाई। वकील ने महिला का बाल पकड़कर मारा। युवक का कॉलर पकड़ कर उसके साथ जमकर झुमाझटकी की। घटना का मौके पर कुछ लोगों ने वीडियो भी बना लिया, जिसमें महिला वकील फरियादी महिला का बाल और युवक का कॉलर पकड़कर परिजनों से बहस करते नजर आ रही है।


जिला न्यायालय परिसर स्थित फैमिली कोर्ट में गुरुवार को एक महिला वकील ने अपने ही क्लाइंट से मारपीट की। घटना के बाद कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित महिला सुमन ठाकुर पारिवारिक प्रकरण के संबंध में पेश होने आई थी। उसकी वकील लीना अग्रहरी से फीस को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि वकील ने फीस लेने के बावजूद केस लड़ने से मना कर दिया। फरियादी ने आपत्ति जताई, तो महिला वकील भड़क गई और बाल पकड़कर मारपीट शुरू कर दी।

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वकील न सिर्फ क्लाइंट सुमन ठाकुर, बल्कि उसकी मां सावित्री देवी ठाकुर और भाई मुकुंद ठाकुर के साथ भी झूमाझटकी करती हुई नजर आ रही है। घटना के बाद दोनों पक्षों ने थाने पहुंचे। दोनों को सुनने के बाद पुलिस ने मुलाहिजा भी कराने के बाद आगे की कार्रवाई कर रही है।

फरियादी की मां हार्ट की पेंशट फिर भी दिया धक्का-

फरियादी सुमन ठाकुर की मां सावित्री देवी हार्ट की मरीज हैं और कुछ महीने पहले ही उनकी सर्जरी हुई है। विवाद के दौरान जब वह बीच बचाव करने गई तो वकील ने उन्हें भी धक्का दे दिया। इधर, विवाद बढ़ता देख भाई मुकुंद ने वीडियो बनाना शुरू किया तो वकील ने उसका कॉलर पकड़ लिया। मोबाइल छीनने की कोशिश की।

टीआई बोले- कोर्ट में झूमाझटकी का मामला-

सिविल लाइन थाना प्रभारी एसआर साहू ने बताया कि कोर्ट में महिला वकील व फरियादी महिला और उनके परिजनों के बीच विवाद हुआ था। झूमाझटकी मामला सामने आया है। पुलिस ने दोनों पक्षों का मुलाहिजा कराया। इसके बाद उन्होंने आपस में समझौता कर लिया।

5 दिन पहले एक और महिला वकील ने मारपीट की थी-

तिफरा की प्रिया द्विवेदी से 5 जुलाई को कुंती पावर नामक वकील ने फरियादी महिला से रुपए लेने के बाद मारपीट की थी। महिला ने इसकी लिखित शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। प्रिया द्विवेदी का पति जेल में बंद है, जिसे छुड़ाने के लिए वह कुंती पावर नामक वकील से मिली थी। वकील ने उससे हाई कोर्ट से बेल कराने की बात पर रुपए लिए। लेकिन, आवेदन नहीं किया। महिला ने जब आपत्ति की तो वकील ने महिला के साथ मारपीट की।

Next Story