Begin typing your search above and press return to search.

Vishnudeo Cabinet Meeting: मुख्य सचिव अमिताभ जैन को विदाई देने दूसरी बार कैबिनेट की बैठक, विकास शील का वेलकम भी, कई मुद्दों पर लगेगी मुहर...

Vishnudeo Cabinet Meeting: छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव कैबिनेट की बैठक 30 सितंबर को होगी। यह बैठक पहले 24 सिंतबर को होनी थी। मगर मुख्य सचिव के रिटायरमेंट को देखते उनके सम्मान में कैबिनेट बैठक को आगे बढ़ा दिया गया। अमिताभ जैन पौने पांच साल से भी अधिक समय तक सीएस रहने का रिकार्ड बनाया है। जाहिर है, मुख्य सचिव कैबिनेट के पदेन सिकरेट्री भी होते हैं। बहरहाल, यह दूसरा मौका होगा, जब किसी मुख्य सचिव को कैबिनेट की बैठक में विदाई दी जाएगी। और यह भी कि अमिताभ जैन की विदाई के लिए दूसरी बार कैबिनेट की बैठक बुलाई जा रही है।

Vishnudeo Cabinet Meeting: मुख्य सचिव अमिताभ जैन को विदाई देने दूसरी बार कैबिनेट की बैठक, विकास शील का वेलकम भी, कई मुद्दों पर लगेगी मुहर...
X
By Gopal Rao

Vishnudeo Cabinet Meeting: रायपुर। चार साल 10 महीने की रिकार्ड पारी खेलकर विदा हो रहे मुख्य सचिव अमिताभ जैन की गरिमामयी विदाई के लिए 30 सितंबर को कैबिनेट की बैठक आयोजित की जा रही है। 30 सितंबर को मंत्रालय में साढ़े तीन बजे कैबिनेट की बैठक होगी। बैठक में अमिताभ जैन की विदाई दी जाएगी, और नए मुख्य सचिव विकास शील का वेलकम किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद यह दूसरी दफा होगा, जब मुख्य सचिव को कैबिनेट की बैठक में विदाई दी जाएगी। इससे पहले 2014 में जब सुनिल कुमार रिटायर हुए थे तो 28 फरवरी को नए मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक रखी गई थी। सुनिल कुमार के बाद किसी मुख्य सचिव का कैबिनेट में विदाई नहीं हुई है। दरअसल, सुनिल कुमार के बाद विवेक ढांड मुख्य सचिव बने थे। विवेक 3 साल 11 महीने मुख्य सचिव रहे मगर आखिरी समय उनका अच्छा नहीं रहा। रिटायरमेंट से दो-एक महीने पहले उन्हें वीआरएस लेकर रेरा चेयरमैन ज्वाईन करना पड़ा। उसके बाद अजय सिंह मुख्य सचिव बनें। इस दौरान दिसंबर 2018 में सरकार बदल गई और भूपेश बघेल मुख्यमंत्री बनें। सरकार बदलने के महीने भर के भीतर अजय सिंह को हटा दिया गया। चूकि उन्हें हटाया गया था, इसलिए विदाई का प्रश्न नहीं पैदा नहीं होता। उनके बाद आए सुनील कुजूर करीब 10 महीने मुख्य सचिव रहे मगर उनकी भी कैबिनेट में विदाई नहीं हुई। आरपी मंडल को जब सीएस से विदाई का मौका आया, उस समय कोविड का खतरनाक दौर था। तब लोग जान बचाने के लाले पड़े थे, विदाई किसी को सूझ नहीं रहा था।

अमिताभ के लिए दूसरी बार कैबिनेट बैठक

30 सितंबर की कैबिनेट की बैठक पहले 24 सितंबर को प्रस्तावित थी मगर मुख्य सचिव के रिटायरमेंट को देखते उनके सम्मान में यह बैठक 30 सितंबर को कर दी गई। हालांकि, इससे पहले जब वे 30 जून को रिटायर होने वाले थे, उस समय भी कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई थी। कैबिनेट में विदाई भाषण भी हो गया था। इसी बीच अमिताभ जैन को तीन महीने का एक्सटेंशन देने के लिए भारत सरकार से फोन आ गया। फिर आनन-फानन में मुख्यमंत्री सचिवालय ने एक्सटेंशन का प्रस्ताव तैयार कर दिल्ली भेजा और रात करीब नौ बजे डीओपीटी से तीन महीने के एक्सटेंशन का आदेश आ गया। 30 सितंबर को एक्सटेंशन समाप्त होने के बाद अमिताभ का रिटायर होना अब निश्चित हो गया है। उनकी जगह विकास शील को नए मुख्य सचिव बनाने का आदेश जारी हो गया है।

कई अहम मुद्दों पर मुहर

कैबिनेट की बैठक में कई अहम मुद्दों पर मुहर लग सकती है। इसमें राजस्व और पंजीयन से जुड़े मसले हो सकते हैं। सरकार जमीनों के गाइडलाइन रेट पर कोई फैसला ले सकती है।

Gopal Rao

गोपाल राव: रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story