Bhawna Bohra Kawad Yatra: कांवड़ यात्रा पर निकलीं विधायक भावना बोहरा! यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, जंगल-पहाड़ पार कर करेंगी भोलेनाथ का जलाभिषेक

Vidhayak Bhawna Bohra Ki Kawad Yatra: कबीरधाम: सावन का आज दूसरा सोमवार है। ऐसे में कांवड़िएं जल लेकर बाबा महादेव के दरबार में पहुंचकर जलाभिषेक कर रहे हैं। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक भावना बोहरा (Vidhayak Bhawna Bohra) ने भी कांवड़ यात्रा शुरु की है। यह कांवड़ यात्रा (Kawad Yatra) अमरकंटक (Amarkantak) से भोरमदेव मंदिर (Bhoramdev Mandir) तक लगभग 150 किलोमीटर की होगी।
150 किलोमीटर की होगी कांवड़ यात्रा
भाजपा विधायक भावना बोहरा ने बताया कि उन्होंने सावन के दूसरे सोमवार के अवसर पर मध्यप्रदेश के अमरकंटक (Amarkantak) स्थित मां नर्मदा मंदिर से मां नर्मदा और नर्मदेश्वर जी की पूजा अर्चना कर इस यात्रा की शुरुआत की है। उन्होंने आगे बताया कि प्रदेश वासियों की सुख समृद्धी और खुशहाली के लिए भोरमदेव मंदिर तक की कांवड़ यात्रा शुरु की है। यह कांवड़ यात्रा लगभग 150 किलोमीटर की होगी।
श्रद्धालुओं और कांवड़ यात्रियों का जताया आभार
वहीं उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा (Kawad Yatra) केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि आस्था अनुशासन पर्यावरण प्रेम और हमारी संस्कृति से भी जुड़ी है। इसी के साथ ही भाजपा विधायक भावना बोहरा ने इस कांवड़ यात्रा को क्षेत्र औैर छत्तीसगढ़ की खुशहाली के लिए अपना संकल्प बताया। उन्होंने कांवड़ यात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं और कांवड़ यात्रियों का आभार जताया।
निशुल्क भोजन और विश्राम की व्यवस्था
जानकारी के अनुसार, मध्यप्रदेश में अनुपपुर जिले के अमरकंटक स्थित मेला मैदान, नया नगर पालिका परिसर में निशुल्क भोजन और विश्राम की व्यवस्था शुरु की गई है। यह व्यवस्था भाजपा विधायक भावना बोहरा की ओर से कबीरधाम जिले से जल लेकर अमरकंटक प्रस्थान करने वाले कांवड़िएं के लिए करी गई है।

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।
-
Home
-
Menu
