Begin typing your search above and press return to search.

UPSC Result 2026: कलेक्टर गौरव के प्रोजेक्ट अनुभव का कमाल, दो स्टूडेंट यूपीएससी में हुए सलेक्ट, दोनों के घर पहुंच गौरव ने खुशियां बांटी

UPSC Result 2026: रायपुर कलेक्टर डॉ0 गौरव सिंह की प्रेरणादायी पहल और उनके इंटरव्यू के अनुभव प्राप्त कर दो होनहारों ने यूपीएससी क्रैक कर लिया। यूपीएससी का रिजल्ट आते ही गौरव दोनों सफल अभ्यर्थियों के घर पहुंच उनका सम्मान किया, मिठाई से मुंह मीठा भी।

UPSC Result 2026: कलेक्टर गौरव के प्रोजेक्ट अनुभव का कमाल, दो स्टूडेंट यूपीएससी में हुए सलेक्ट, दोनों के घर पहुंच गौरव ने खुशियां बांटी
X

इमेज सोर्स- NPG News

By Anjali Vaishnav

रायपुर।06 मार्च 2026| यूपीएससी मेंन्स के नतीजे आज जारी हो गए। इसमें छत्तीसगढ के भी कई मेधावी प्रतिभागियों का चयन हुआ है। उन्होंने सिविल सर्विस एग्‍जाम 2025 में छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। राजधानी रायपुर की वैभवी अग्रवाल ने 35वी रैंक हासिल की है. तो वहीं, रौनक अग्रवाल को 772वा और संजय डहरिया 946वा स्थान मिला है। वैभवी को 35वीं रैंक के अनुसार उन्हें आईएएस मिलना निश्चित है। यूपीएससी के सिविल सर्विस परीक्षा में अंडर 50 अच्छा रैंक माना जाता है।



किसने क्या रैंक हासिल किया

1. वैभवी अग्रवाल ने 35 रैंक

2. डायमंड सिंह ध्रुव 623 रैंक

3. रौनक अग्रवाल को 772 रैंक

4. संजय डहरिया को 946 रैंक

वैभवी के अलावे राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी डायमंड सिंह ध्रुव को 623वीं रैंक मिली है। जबकि रौनक अग्रवाल को 772वा वहीं, संजय डहरिया ने 946वा रैंक हासिल किया है.

कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने दी बधाई

रौनक अग्रवाल को रायपुर कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने घर पहुंचकर सफलता की बधाई दी है. उन्हें गुलदस्ते के साथ आने वाले भविष्य के लिए शुभकामनाये दी हैं. रौनक अग्रवाल ने अपनी सफलता का श्रेय कलेक्टर डॉ गौरव सिंह को दिया है. प्रोजेक्ट अनुभव के तहत रायपुर कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने जिन अभ्यर्थियों का मॉक इंटरव्यू लिया था उनमे रौनक अग्रवाल भी थे. गौरव ने कलेक्टर का दायित्व संभालने के बाद कमजोर वर्ग के मेधावी छात्रों के लिए कंपिटिटिव एग्जाम खातिर प्रोजेक्ट अनुभव प्रारंभ किया था। वे खुद भी उनके इंटरव्यू लेते थे, ताकि यूपीएससी बोर्ड के सामने वे हिचके मत। यूपीएससी में सलेक्शन की खबर मिलते ही गौरव सिंह नगर निगम कमिश्नर विश्वदीप और रायपुर जिला पंचायत सीईओ विश्वरंजन के साथ संजय डहरिया और रौनक अग्रवाल के घर पहुंच उन्हें शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया और उनके परिजनों के साथ कुछ वक्त बिताया।

क्या है ’प्रोजेक्ट अनुभव’

बता दें, कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने दिसम्बर माह में जिला प्रशासन के ’प्रोजेक्ट अनुभव’ के तहत यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा 2025 में चयनित अभ्यर्थियों को साक्षात्कार से पहले प्रशिक्षण दिया था. जिसमे कलेक्टोरेट कार्यालय में अभ्यर्थियों का मॉक इंटरव्यू लिया गया था. उनसे 50 मिनट तक सवाल पूछे गए थे और उन्हें यूपीएससी इंटरव्यू के लिए कुछ सुझाव दिए गए थे.

Anjali Vaishnav

अंजली वैष्णव मैंने छत्तीसगढ़ के कल्याण कॉलेज भिलाई से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म करने के बाद रायपुर कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में M.sc Electronic Media की पढ़ाई की. इस दौरान मैने 2021 से TCP News, फिर TV 24 MPCG में बतौर कंटेट राइटर और बुलेटिन प्रोड्यूसर का कार्य किया, वर्तमान में मैं NPG.NEWS में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं, कंटेंट राइटिंग के साथ मुझे रिपोर्टिंग करना पसंद है.

Read MoreRead Less

Next Story