Transfer News 2024: इस विभाग में बड़े पैमाने पर ट्रांसफर, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, देखें लिस्ट

Transfer News 2024: इस विभाग में बड़े पैमाने पर ट्रांसफर, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, देखें लिस्ट
X

IAS Transfer न्यूज़ 

Transfer News 2024: छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है. कई अफसरों को इधर से उधर किया गया है. छत्तीसगढ़ सरकार ने जल संसाधन विभाग में एक कार्यपालन अभियंता और 12 सहायक अभियंताओं का तबादला कर दिया है.

Transfer News 2024: छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है. कई अफसरों को इधर से उधर किया गया है. छत्तीसगढ़ सरकार ने जल संसाधन विभाग में एक कार्यपालन अभियंता और 12 सहायक अभियंताओं का तबादला कर दिया है. जल संसाधन विभाग के उप सचिव रविन्द्र मेढ़ेकर ने इस संबंध में आदेश जारी किया है.

आदेश के अनुसार वीरेन्द्र कंवर, कार्यपालन अभियंता को कार्यपालन अभियता, जल संसाधन सर्वराण एवं बैराज निर्माण संभाग क्र-1 खरसिया की जिम्मेदारी मिली है. योगेन्द्र कुमार मंडावी, सहायक अभियंता को जल संसाधन उपसंभाग सुकमा भेजा गया है. वही सहायक अभियंता शांतनु विशवास को प्रभारी कार्यपालन अभियंता, जल संसाधन संभाग सुकमा की जिम्मेदारी मिली है.

इसी तरह छत्तीसगढ़ के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में बड़े पैमाने पर ट्रांसफर किया गया है. 16 अफसरों को इधर से उधर किया गया है. इस संबंध में विभाग ने आदेश जारी कर दिया है. जारी आदेश के अनुसार, परियोजना अधिकारी, संयुक्त आयुक्त, उपायुक्त, उप संचालक, सहायक परियोजना अधिकारी और सहायक विकास विस्तार अधिकारियों का तबादला किया गया है. नीचे देखे लिस्ट

जल संसाधन विभाग ट्रांसफर लिस्ट



पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ट्रांसफर लिस्ट








Tags

Next Story