Begin typing your search above and press return to search.

Tomar Brothers Case: तोमर बंधुओं के ऑफिस पर चला बुलडोजर: डिप्टी CM विजय शर्मा ने कहा- विष्णुदेव-सरकार में सुशासन है तो चक्र सुदर्शन भी है

Tomar Bandhu Case: रायपुर: राजधानी रायपुर में नगर निगम की टीम ने रविवार को एक बड़ी कार्रवाई की है। नगर निगम की टीम ने ब्लैकमेलिंग और सूदखोरी के मामले में फरार हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं के ऑफिस पर बुलडोजर चलाकर ढहा दिया है। बताया जा रहा है तोमर बंधुओं ने भाठागांव में नियमों के खिलाफ अपने ऑफिस का निर्माण किया था, जिसे निगम की टीम ने ढहा दिया है।

तोमर बंधुओं के ऑफिस पर चला बुलडोजर: डिप्टी CM विजय शर्मा ने कहा- विष्णुदेव-सरकार में सुशासन है तो चक्र सुदर्शन भी है
X
By Chitrsen Sahu

Tomar Bandhu Case: रायपुर: राजधानी रायपुर में नगर निगम की टीम ने रविवार को एक बड़ी कार्रवाई की है। नगर निगम की टीम ने ब्लैकमेलिंग और सूदखोरी के मामले में फरार हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं के ऑफिस पर बुलडोजर चलाकर ढहा दिया है। बताया जा रहा है तोमर बंधुओं ने भाठागांव में नियमों के खिलाफ अपने ऑफिस का निर्माण किया था, जिसे निगम की टीम ने ढहा दिया है।

ऑफिस से चलता था सूदखोरी का काम

यह पूरा मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है। बता दें रोहित सिंह तोमर और वीरेंद्र सिंह तोमर ब्लैकमेलिंग और सूदखोरी के मामले में पिछले दो महीने से फरार चल रहे हैं। वहीं रोहित तोमर ने भाठागांव में अपनी पत्नी भावना के नाम पर ऑफिस खोल रखा था। जहां से सूदखोरी का काम किया जाता था। इस ऑफिस का निर्माण नियमों के खिलाफ किया गया था, जिसे नगर निगम की टीम ने बुलडोजर चलाकर ढहा दिया।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की प्रतिक्रिया

नगर निगम की इस कार्रवाई को लेकर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि 'विष्णुदेव-सरकार में सुशासन है तो चक्र सुदर्शन भी है। किसी मंत्री-मुख्यमंत्री के साथ फोटो खिंचवाने से कोई कानून से बड़ा नहीं हो जाता। अपराधी तोमर ने अनेक लोगों को पीड़ा पहुंचाई है।'

तोमर भाइयों पर 6 केस दर्ज

बता दें कि वीरेंद्र सिंह तोमर और रोहित सिंह तोमर पर सूदखोरी, धमकी, ब्लैकमेलिंग से जुड़े 6 केस दर्ज है। जो कि पिछले दो महीने से फरार चल रहे हैं। इतना ही नहीं दोनों भाईयों को 18 जुलाई को कोर्ट में पेश होना था, लेकिन वे दोनों नहीं पहुंचे। जिसके बाद कोर्ट ने पुलिस की अर्जी पर दोनों भाईयों विरेंद्र सिंह तोमर और रोहित सिंह तोमर को फरार घोषित करते हुए उद्घोषणा जारी की है।


Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story