Begin typing your search above and press return to search.

Teej Milan: तीज मिलन: छत्‍तीसगढ़ी गीत-संगीत के बीच ठेठरी, खुरमी की खुशबू से महका इंद्रावती भवन

Teej Milan:

Teej Milan: तीज मिलन: छत्‍तीसगढ़ी गीत-संगीत के बीच ठेठरी, खुरमी की खुशबू से महका इंद्रावती भवन
X
By Sanjeet Kumar

Teej Milan: नवा रायपुर। संचालनालयीन (विभागाध्यक्ष) शासकीय कर्मचारी संघ के महिला प्रकोष्ठ द्वारा आज इंद्रावती भवन में तीज मिलन समारोह बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ के सदस्यों द्वारा सभी महिलाओं का हल्दी कुमकुम और बिंदिया लगाकर स्वागत किया गया। साथ ही छत्तीसगढ़ी व्यंजनों ठेठरी, खुरमी, पीड़िया, खाजा के साथ तीज मिलन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर महिला कर्मचारियों ने गीत, संगीत और नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम को रोचक बना दिया।

महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जगदीप बजाज ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि छत्तीसगढ़ के पारंपरिक त्योहार तीज समारोह का प्रथम आयोजन इंद्रावती भवन में विभागाध्यक्ष कार्यालयों में कार्यरत महिलाओं ने आकर्षक पोषाक के साथ बड़ी संख्या में महिला अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए।


Teej Milan: महिलाओं की तरक्की में पुरूषों का भी है योगदान: सविता मिश्रा

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सविता मिश्रा, अपर संचालक, श्रम विभाग ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं को निर्भिकता के साथ आगे आकर हर क्षेत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। भारत तेजी से हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है। देश के विकास में महिलाओं का योगदान काफी प्रशंसनीय है। भारत देश में महिलाओं की तरक्की में पुरूषों के योगदान से ही संभव हो पा रहा है।


Teej Milan: नारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिलायें होगी आत्मनिर्भर: कमल वर्मा

कार्यक्रम के अध्यक्ष कमल वर्मा संयोजक छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने लोक सभा और राज्यसभा से नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित होने पर महिलाओ को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह निर्णय देश की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मिल का पत्थर साबित होगा। फेडरेशन के संयोजक वर्मा ने विगत चार वर्षो में हुए निरंतर कर्मचारी आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेशभर में महिलाओं के योगदान से ही प्रदेश के शासकीय सेवकों को केन्द्र के समान महंगाई भत्ता, सातवें वेतनमान अनुसार गृहभाड़ा भत्ता, पुरानी पेंशन योजना बहाली, स्टाइपेंड प्रणाली समाप्त करने जैसे अनेक मुद्दो पर सफलता मिली।

Teej Milan: एकजुटता बनाए रखने में महिलाओं का योगदान सराहनीय: रामसागर कौशले

विभागाध्यक्ष कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रामसागर कौशले ने इंद्रावती भवन में एकजुटता बनाए रखने के लिए महिलाओं के योगदान का प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने तीज पर्व पर महिलाओं को शुभकामनायें देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामनायें की।

कार्यकारी अध्यक्ष संतोष वर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तीज पर्व के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए शानदार आयोजन के लिए महिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को बधाई दी।

कार्यक्रम को मंत्रालयीन कर्मचारी संघ के सचिव कांति सुर्यवंशी ने भी संबोधित किया।इस अवसर पर जय साहू, सुभाष श्रीवास्तव, लोकेश वर्मा, सोनाली तिड़के, सुप्रिया चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में संघ के पदाधिकारी एवं महिला कर्मचारी उपस्थित रहे।


Sanjeet Kumar

संजीत कुमार: छत्‍तीसगढ़ में 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय। उत्‍कृष्‍ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए 2018 में छत्‍तीसगढ़ विधानसभा से पुरस्‍कृत। सांध्‍य दैनिक अग्रदूत से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद हरिभूमि, पत्रिका और नईदुनिया में सिटी चीफ और स्‍टेट ब्‍यूरो चीफ के पद पर काम किया। वर्तमान में NPG.News में कार्यरत। पंड़‍ित रविशंकर विवि से लोक प्रशासन में एमए और पत्रकारिता (बीजेएमसी) की डिग्री।

Read MoreRead Less

Next Story