Begin typing your search above and press return to search.

स्वदेशी मेले के तीसरे दिन स्वावलंबी भारत अभियान पर संगोष्ठी

Swadeshi Mela: रायपुर। साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित स्वदेशी मेले के तीसरे दिन की शुरुआत स्वावलंबी भारत अभियान विषय पर आयोजित संगोष्ठी से हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. एन. वी. रमन राव, डायरेक्टर, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) रहे। मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. पवन कटारिया, असिस्टेंट रजिस्ट्रार, NIT रायपुर एवं ऑफिसर इंचार्ज, NIT रायपुर फाउंडेशन फॉर इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप उपस्थित रहे।

स्वदेशी मेले के तीसरे दिन स्वावलंबी भारत अभियान पर संगोष्ठी
X
By Chitrsen Sahu

Swadeshi Mela: रायपुर। साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित स्वदेशी मेले के तीसरे दिन की शुरुआत स्वावलंबी भारत अभियान विषय पर आयोजित संगोष्ठी से हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. एन. वी. रमन राव, डायरेक्टर, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) रहे। मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. पवन कटारिया, असिस्टेंट रजिस्ट्रार, NIT रायपुर एवं ऑफिसर इंचार्ज, NIT रायपुर फाउंडेशन फॉर इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप उपस्थित रहे।



कार्यक्रम की प्रस्तावना सुमन ने रखी। अपने संबोधन में डॉ. पवन कटारिया ने उदाहरणों के माध्यम से देश के सफल उद्योगपतियों की जानकारी देते हुए स्वदेशी उत्पाद अपनाने पर बल दिया। त्रिलोकचंद बरडिया जी ने छत्तीसगढ़ के सफल उद्यमियों के अनुभव साझा किए। मुख्य अतिथि डॉ. रमन राव ने भविष्य में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के दौरान चिराग ने स्वदेशी संकल्प दिलाया।



संगोष्ठी में डॉ. इला गुप्ता (अध्यक्ष, महिला विंग, चेंबर ऑफ कॉमर्स), नम्रता अग्रवाल (कोषाध्यक्ष), मनीषा सिंह (सह संयोजिका, स्वदेशी मेला) सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। दिग्विजय भाकरे के धन्यवाद ज्ञापन के पश्चात कार्यक्रम संपन्न हुआ। विद्यार्थियों ने भी स्वावलंबी भारत अभियान पर अपने विचार रखे और उद्यमिता के लिए प्रेरित किया गया।

मेहंदी एवं केश-सज्जा प्रतियोगिता संपन्न

दोपहर में मेला परिषद द्वारा मेहंदी एवं केश-सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मेहंदी प्रतियोगिता में 90 प्रतिभागियों ने 10–17 वर्ष एवं 17 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में भाग लिया। प्रतिभागियों ने मोर, जगन्नाथ मंदिर, हाथी, दूल्हा-दुल्हन, स्वदेशी मेला एवं राम मंदिर जैसे आकर्षक डिज़ाइन प्रस्तुत किए। निर्णायक मंडल में प्रिया यादव एवं वंदना ठाकुर रहीं, जबकि अतिथि अविनाश नायक रहे। प्रतियोगिता का संचालन अर्चना वोरा के नेतृत्व में किया गया।




इसके पश्चात आयोजित केश-सज्जा प्रतियोगिता में लगभग 20 प्रतिभागियों ने भाग लिया। निर्णायक कल्पना वर्मा एवं मंजू देवांगन रहीं। परिणाम इस प्रकार रहे-

प्रथम: मोहम्मद इशरार

द्वितीय: दुर्गा साहू

तृतीय: हुमयारा अंजुम

प्रतियोगिता प्रभारी अमृता श्रीवास्तव रहीं।

सांस्कृतिक संध्या में बंगाली समाज की प्रस्तुति

शाम के मंचीय कार्यक्रम में बंगाली समाज द्वारा प्रस्तुत सोनार बंगला कार्यक्रम ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रुद्र नृत्य कला के निर्देशक सोम राय चौधरी एवं उनकी टीम ने आकर्षक प्रस्तुति दी। इस अवसर पर तन्मय चटर्जी (अध्यक्ष) एवं विवेक वर्धन (सचिव, कालीबाड़ी समिति) का सम्मान किया गया। लोकमंच की प्रस्तुति ममता चंद्रकार ने कार्यक्रम में विशेष रंग भर दिया।



कार्यक्रम में मेला संयोजक केदारनाथ, सहसंयोजक जसप्रीत सिंह सलूजा, स्वागत समिति अध्यक्ष आनंद सिंघानिया, सचिव अमरजीत सिंह छाबड़ा, प्रांत संयोजक स्वदेशी जागरण मंच जगदीश पटेल, प्रांत मेला प्रमुख अमर बंसल, महिला मेला प्रमुख आरती दुबे, सह महिला प्रमुख सीमा शर्मा सहित सामाजिक, सांस्कृतिक एवं व्यापारिक क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

आज का कार्यक्रम

आज स्वदेशी मेले में स्वदेशी उद्यमिता: ग्लोबल से लोकल विषय पर संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। दोपहर 1 से 2:30 बजे तक रंगभरो एवं चित्रकला प्रतियोगिता, दोपहर 3 बजे से शिशु वेशभूषा प्रतियोगिता होगी। सामाजिक समागम में शाम 5 बजे उड़ीया समाज की प्रस्तुति तथा मंचीय कार्यक्रम में सुजाता शुक्ला – शिखर कला मंच की प्रस्तुति होगी।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story