Begin typing your search above and press return to search.

Surguja News: जिस बकरे को रेबिज संक्रमित कुत्ते ने काटा, उसी को खा गए 400 लोग...बलि के बाद पूरे गांव में बांटा, अब सता रहा रेबिज का डर

Bali Ka Bakra Nikla Rabies Sankramit: सरगुजा: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां रेबिज संक्रमित कुत्ते की ओर से काटे गए बकरे की बलि दे दी और उस मांस को गांव के लगभग 400 ग्रामीणों ने खा लिया। इसके बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। स्वास्थ्य विभाग ने गांंव में कैंप लगाने के निर्देश दिए हैं।

Surguja News: जिस बकरे को रेबिज संक्रमित कुत्ते ने काटा, उसी को खा गए 400 लोग...बलि के बाद पूरे गांव में बांटा, अब सता रहा रेबिज का डर
X
By Chitrsen Sahu

Bali Ka Bakra Nikla Rabies Sankramit: सरगुजा: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां रेबिज संक्रमित कुत्ते की ओर से काटे गए बकरे की बलि दे दी और उस मांस को गांव के लगभग 400 ग्रामीणों ने खा लिया। इसके बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। स्वास्थ्य विभाग ने गांंव में कैंप लगाने के निर्देश दिए हैं।

बलि का बकरा था रेबिज संक्रमित

यह पूरा मामला सरगंवा गांव का है। इस गांव के 400 में हड़कंप मच हुआ है, क्योंकि उन्हें खाने में रेबिज संक्रमित कुत्ते की ओर से काटे गए बकरे का मांस परोस दिया गया। ऐसे में अब ग्रामीणों को रैबिज फैलने का डर सताने लगा है। मामले की जानकारी जैसे ही स्वास्थ्य विभाग को लगी तो तुरंत कैंप लगाने के निर्देश दिए हैं।

बकरे का मांस खाने से गांव में हड़कंप

जानकारी के मुताबिक, गांव में 28 दिसंबर को निकाली पूजा का आयोजन किया गया था। इस दौरान 12 से 15 बकरे की बली दी गई। इसके बाद बली के बकरे के मांस का बंटवारा कर दिया गया, जिसे गांव के लगभग 400 लोगों ने खाया। वहीं अब खबर है कि जिन बकरों की बली दी गई है उनमें से एक बकरे को रेबीज संक्रमित कुत्ते ने काट लिया था। घटना की जानकारी जैसे ही गांव में फैला तो हड़कंप मच गया।

ग्रामीणों को सता रहा रेबिज फैलने का डर

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के सरपंच नारायण प्रसाद और उप सरपंच कृष्ण सिंह ने गांव के नान्हू राजवाड़े से बकरा खरीदा था। उनमें से एक बकरे को रेबीज संक्रमित कुत्ते ने काट लिया था, जिसकी बलि चढ़ाकर मांस को बांट दिया गया। वहीं अब मांस को खाने के बाद ग्रामीणों को रेबिज फैलने का डर सता रहा है।

स्वास्थ्य विभाग ने दिया कैंप लगाने का आश्वासन

इधर सरपंच और उप सरपंच ने गांव में हड़कंप मचने के बाद इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दी। रेबिज संक्रमित कुत्ते की ओर से काटे गए बकरे का मांस खाने की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांव में 31 दिसंबर को कैंप लगाने का आश्वासन दिया है, जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

रेबिज कैसे फैलता है

अगर आपके भी मन में ये सवाल आ रहा कि रेबिज कैसे फैलता है, तो बता दें कि रेबिज जानवरों से इंसानों में फैलता है। जब रेबिज संक्रमित जानवर इंसान को काट लेता है, तो उसकी लार में मौजूद वायरस इंसान के शरीर में फैलता है। ऐसे में अगर आपकों किसी जानवर ने काट लिया है या फिर खरोच मार दिया है, तो समय पर टिकाकरण से रेबिज फैलने के खतरे को रोक सकते हैं।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story