Surguja Crime News: गर्लफ्रेंड ने संबंध बनाने से किया इंकार, तो बॉयफ्रेंड ने किया दुष्कर्म, फिर मारपीट कर पुल से नीचे फेंका

Surguja Crime News
Surguja Crime News: सरगुजा: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. एक प्रेमी ने अपने ही प्रेमिका के साथ दुष्कर्म किया. बॉयफ्रेंड ने प्रेमिका को घुमने के बहाने बुलाया और फिर उसके साथ दरिंदगी (Surguja Rape News) की. इतना ही नहीं दुष्कर्म के बाद पुलिया से नीचे फेंक दिया.
बॉयफ्रेंड ने अपनी प्रेमिका से किया दुष्कर्म
मामला जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र का है. जहाँ बॉयफ्रेंड ने अपनी प्रेमिका से शारीरिक संबंध बनाने की डिमांड कर दी. लेकिन प्रेमिका ने मना कर दिया. इससे नाराज प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के साथ दुष्कर्म किया. और फिर उसे नदी के पुल के नीचे फेल दिया. हालांकि इस घटना में युवती की जांच बच गयी.
घुमने के बहाने प्रेमिका को बुलाया
जानकारी के मुताबिक़, आरोपी प्रेमी की पहचान सीतापुर थाना क्षेत्र निवासी 23 वर्षीय इंदलसाय किंडो के रूप में हुई है. घटना 30 अक्टूबर को हुई है. आरोपी इंदलसाय किंडो ने अपनी प्रेमिका (23 वर्ष) को 30 अक्टूबर की दोपहर को मिलने के लिए बुलाया.
फिर कर दी संबंध बनाने की डिमांड
दोनों बाइक पर बैठकर गए थे. आरोपी प्रेमिका को एक सुनसान इलाके में ले गया. प्रेमी ने उससे शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा. लेकिन प्रेमिका ने शारीरिक संबंध बनाने से इंकार कर दिया. प्रेमिका के इंकार करने से प्रेमी को गुस्सा आ गया और नाराज प्रेमी ने उससे मार पीट की. फिर दुष्कर्म किया.
दुष्कर्म के बाद पूल से नीचे फेंका
दुष्कर्म के बाद आरोपी ने प्रेमिका नदी के पूल से नीचे फेंक दिया. और घटना स्थल से फरार हो गया. हालंकि इस घटना में युवती बाल बाल बच गयी. वह बेहोश हो गई जब उसे होश आया तो किसी तरह अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी. जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. साथ ही पुलिस को इसकी सूचना दी गयी.
पुलिस ने मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए. आरोपी इंदल सिंह गोड़ को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धारा 64(1), 115(2), 351(2) के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया है. फ़िलहाल आगे की कार्रवाई जारी है.
Tags
-
Home
-
Menu
