Begin typing your search above and press return to search.

Surguja Accident News: महिला शिक्षिका की मौत...स्कूल से छुट्टी के बाद लौट रही थी घर, तभी हुई हादसे की शिकार, एक शिक्षक घायल

Sadak Hadse Me Mahila Shikshika Ki Maut: सरगुजा: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां स्कूटी सवार एक महिला शिक्षिका की सड़क हादसे में मौत (Sadak Hadse Me Mahila Shikshika Ki Maut) हो गई। वहीं उसके साथी शिक्षक को मामूली चोट आई है, जिसका अस्पताल में इलाज कराया गया। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

Surguja Accident News: महिला शिक्षिका की मौत...स्कूल से छुट्टी के बाद लौट रही थी घर, तभी हुई हादसे की शिकार, एक शिक्षक घायल
X

Surguja Accident News

By Chitrsen Sahu

Sadak Hadse Me Mahila Shikshika Ki Maut: सरगुजा: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां स्कूटी सवार एक महिला शिक्षिका की सड़क हादसे में मौत (Sadak Hadse Me Mahila Shikshika Ki Maut) हो गई। वहीं उसके साथी शिक्षक को मामूली चोट आई है, जिसका अस्पताल में इलाज कराया गया। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

स्कूटी सवार शिक्षिका की हादसे में मौत

यह हादसा लखनपुर थाना क्षेत्र में हुआ है। यहां स्कूल से घर लौट रही स्कूटी सवार एक शिक्षिका हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं स्कूटी सवार एक अन्य शिक्षक को इस घटना में मामूली चोटें आई है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

स्कूल से लौटने के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के मुताबकि, मृतका की पहचान अंकिता सिंह के रूप में हुई है, जो कि मिडिल स्कूल कुसु में पदस्थ थी। अंकिता मूल रूप से रायपुर की रहने वाली थी, लेकिन मिडिल स्कूल कुसु में नौकरी के कारण लखनपुर में पेट्रोल पंप के पास किराए के मकान में रहती थी। शक्रवार शाम को स्कूल से छुट्टी होने के बाद वो अपने साथी शिक्षक हितेश भोई के साथ लौट रही थी। इसी दौरान बेलदगी पुलिया के पास उसकी स्कूटी हादसे की शिकार हो गई।

मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस

इस घटना में अंकिता के सिर में गंभीर चोट आई, जिसके बाद उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर कर दिया गया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल यह घटना कैसे हुई इसकी अभी तक जानकारी नहीं मिली है। वहीं सूचना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

महिला शिक्षिका की अधजली लाश मिलने से हड़कंप

वहीं गरियाबंद जिले में एक महिला शिक्षिका की अधजली लाश मिली थी, जिससे हड़कंप मच गया था। दरअसल, रिहायशी इलाके में स्थित साईं मंदिर के पास शुक्रवार सुबह झाड़ियों में महिला शिक्षिका की अधजली लाश मिली थी। इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और जांच में जुट गयी.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

मृतका महिला की पहचान शिक्षिका जिनेश्वरी कुर्रे के रूप में हुई है. जो गरियाबंद सिविल लाइन वार्ड की रहने वाली थी. वह माजरकट्टा स्कूल में पदस्थ थी. शिक्षिका जिनेश्वरी कुर्रे शादीशुदा थी और उसके बच्चे भी है. शिक्षिका शुक्रवार सुबह घर से स्कूटी लेकर निकली थी, लेकिन कुछ घंटे बाद उसकी लाश मिली. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story